Hero MotoCorp Q3 Results : दिसंबर तिमाही में 4% बढ़ा मुनाफा, निवेशकों को मिलेगा 65 रुपये का डिविडेंड

Hero MotoCorp ने तिमाही के दौरान 12.40 लाख टू-व्हीलर की बिक्री की है। यह एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 4 फीसदी कम है। वहीं, पिछली तिमाही की तुलना में यह 13 फीसदी कम है। कंपनी के बोर्ड ने मौजूदा वित्त वर्ष के लिए 65 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है

अपडेटेड Feb 07, 2023 पर 7:37 PM
हीरो मोटोकॉर्प ने वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है।

Hero MotoCorp Q3 Results : टू-व्हीलर बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर कंपनी का नेट प्रॉफिट 3.6 फीसदी बढ़ा है और यह 711.06 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, ऑपरेशन से होने वाला रेवेन्यू भी सालाना आधार पर सिर्फ 2 फीसदी बढ़कर 8,031 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने तिमाही के दौरान 12.40 लाख टू-व्हीलर की बिक्री की है। यह एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 4 फीसदी कम है। वहीं, पिछली तिमाही की तुलना में यह 13 फीसदी कम है। कंपनी के बोर्ड ने मौजूदा वित्त वर्ष के लिए 65 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है।

4 फीसदी घटा ऑपरेटिंग प्रॉफिट

कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट सालाना आधार पर लगभग 4% घटकर 924 करोड़ रुपये हो गया और मार्जिन 67 बेसिस प्वाइंट अंक घटकर 11.51% रह गया। बिक्री में गिरावट, हायर इनपुट कॉस्ट और प्रतिकूल प्रोडक्ट मिक्स के चलते ऑपरेशनल परफॉर्मेंस के प्रभावित होने का अनुमान है। कंपनी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर निरंजन गुप्ता ने कहा, "हमने अपने मार्केट शेयरों को रिकवर करना शुरू कर दिया है और उम्मीद है कि यह जर्नी अगली कुछ तिमाहियों में विशेष रूप से प्रीमियम सेगमेंट में रोमांचक लॉन्च के साथ जारी रहेगी।" गुप्ता ने कहा, कॉस्ट सेविंग प्रोग्राम पर नए सिरे से फोकस करने से मार्जिन प्रोफाइल को बेहतर बनाने में भी मदद मिलनी चाहिए।


Vida ब्रांड के तहत इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की होगी बिक्री

इलेक्ट्रिक व्हीकल की बात करें तो हीरो मोटोकॉर्प 'Vida' को एक प्रीमियम और बेहतर ब्रांड के रूप में स्थापित कर रहा है। गुप्ता ने कहा, “हम FY24 में इसे कई शहरों में रोल आउट करने की योजना बना रहे हैं। गुप्ता ने कहा, हमारी R&D टीमें पोर्टफोलियो विस्तार के साथ-साथ ईवी स्पेस में भी काम कर रही हैं। पिछली तिमाही में कंपनी के लिए टैक्स आउटगो एक साल पहले के 225 करोड़ रुपये की तुलना में 229.4 करोड़ रुपये था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।