Get App

Hind Zinc Q4: मुनाफा 18% बढ़कर 2,928 करोड़ रुपये रहा, आय 26% बढ़ी

कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 18 फीसदी बढ़कर 2,928 करोड़ रुपये पर रहा है जो कि पिछले साल की चौथी तिमाही में 2,481 करोड़ रुपये पर रहा था.

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 22, 2022 पर 3:49 PM
Hind Zinc Q4: मुनाफा 18% बढ़कर 2,928  करोड़ रुपये रहा, आय  26% बढ़ी
सालाना आधार पर चौथी तिमाही में Hind Zinc की आय 26.6 फीसदी बढ़कर 8,797 करोड़ रुपये पर रही है।

Hind Zinc Q4 Result: Hind Zinc ने वित्त वर्ष 2021-22 के चौथी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जिसके मुताबिक इस अवधि में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 18 फीसदी बढ़कर 2,928 करोड़ रुपये पर रहा है जो कि पिछले साल की चौथी तिमाही में 2,481 करोड़ रुपये पर रहा था। वहीं CNBC-TV18 के पोल में इसके 3,004 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।

सालाना आधार पर चौथी तिमाही में Hind Zinc की आय 26.6 फीसदी बढ़कर 8,797 करोड़ रुपये पर रही है। जो कि पिछले साल की इसी तिमाही में 6,947 करोड़ रुपये पर रही थी। हालांकि CNBC-TV18 के पोल में इसके 8,618 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।

Closing Bell: सेंसेक्स 714 अंक टूटा, निफ्टी 17200 के नीचे हुआ बंद, मेटल, बैंक शेयरों की हुई सबसे ज्यादा पिटाई

चौथी तिमाही में कंपनी का EBIT सालाना आधार पर 28.1 फीसदी की बढ़त के साथ 4,962 करोड़ रुपये पर रहा है जो कि पिछले साल की चौथी तिमाही में 3,875 करोड़ रुपये पर था। वहीं CNBC-TV18 के पोल में कंपनी का EBIT 4,838 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया था

सब समाचार

+ और भी पढ़ें