HINDALCO Q2 Result: कंसोलिडेटेड मुनाफा घटकर हुआ 2,196 करोड़, आय में भी दिखी गिरावट

HINDALCO Q2 Result: Hindalco Industries का दूसरी तिमाही में कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर घटकर 2,196 करोड़ रुपये रहा। जबकि इसके 2,608 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। वहीं पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 2,205 करोड़ रुपये रहा था

अपडेटेड Nov 10, 2023 पर 3:00 PM
Hindalco Industries की कंसोलिडेटेड आय सालाना आधार पर घटकर 54,169 करोड़ रुपये रही जबकि पिछले साल की दूसरी तिमाही में आय 56,176 करोड़ रुपये रही थी

HINDALCO Q2 Result: एल्युमिनियम और कॉपर बनाने वाली दिग्गज कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) ने आज 10 नवंबर को वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही के लिए अपने नतीजे जार कर दिये हैं। कंपनी का मुनाफा दूसरी तिमाही में घट गया। इसकी आय में भी दूसरी तिमाही में गिरावट देखने को मिली। सितंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 2,196 करोड़ रुपये रहा जबकि इसके 2,608 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। जबकि दूसरी तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 54,169 करोड़ रुपये रही। हालांकि इसके 52,144 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था।

कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में घटकर 2,196 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 2,205 करोड़ रुपये रहा था।

दूसरी तिमाही में Hindalco Industries का कंसोलिडेटेड EBITDA सालाना आधार पर बढ़कर 5,612 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड EBITDA 5,362 करोड़ रुपये रहा था। हालांकि इस दौरान कंसोलिडेटेड EBITDA 6,026 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था।


मुहूर्त ट्रेडिंग पर अब बेचना अच्छा नहीं लगता, लंबी अवधि में मार्केट में 13-15% रिटर्न मिलता है- समीर अरोड़ा

Hindalco Industries की कंसोलिडेटेड आय सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में घटकर 54,169 करोड़ रुपये रही जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 56,176 करोड़ रुपये रही थी।

सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में Hindalco Industries की कंसोलिडेटेड EBITDA मार्जिन बढ़कर 10.4% रही जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड EBITDA मार्जिन 9.55 रही थी।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।