CNBC-आवाज़ पर दिग्गजों के साथ दिवाली सेलिब्रेशन का सिलसिला जारी है। आपकी दिवाली की रौनक बढ़ाने के लिए हमारे सहयोगी चैनल के साथ आज Helios Capital के समीर अरोड़ा जुड़े। समीर अरोड़ा शेयर मार्केट में करीब-करीब 3 दशक बिता चुके हैं। समीर का परिचय ये है कि बाजार ऊपर जाए या नीचे आए, हर सूरत में इन्हें पैसा बनाना आता है। समीर अरोड़ा 1993 से 1998 के बीच अलायंस म्यूचुअल फंड के CIO रहे। इन्होंने 2005 में Helios Capital की स्थापना की। अरोड़ा सिंगापुर स्थित Helios Capital india Focused long, Short, Long Only Fund और एक Global Long Only Equity Fund को मैनेज करते हैं। Helios Capital अब म्यूचुअल फंड कारोबार में भी उतर गई है। अब समीर जी से जानते है कि अगली दिवाली के लिए उनकी नजर किन सेक्टर्स और शेयर्स पर है।
लंबी अवधि में मार्केट में मिलता है 13-15% का रिटर्न
बाजार पर राय देते हुए समीर अरोड़ा ने कहा कि कभी लार्जकैप चलते हैं तो कभी मिडकैप चलते हैं। लेकिन लंबी अवधि में मार्केट में 13-15% रिटर्न मिलता है। पिछले दो साल से बाजार में औसत रिटर्न मिला है। US में अगले साल से ब्याज दरें घट सकती हैं। US में दरें घटने से बाजार को बूस्ट मिलेगा।
उन्होंने कहा कि IT कंपनियों की कमेंट्री अच्छी नहीं रही है। IT सेक्टर में फिलहाल निवेश नहीं करूंगा। हाई या लो वैल्युएशन जैसे रिस्क बाजार में नहीं हैं हैं। कुछ समय पहले HPCL में निवेश किया था। इस साल रुपए में ज्यादा गिरावट नहीं हुई है।
मुहूर्त ट्रेडिंग पर अब बेचना अच्छा नहीं लगता
दिवाली की मुहूर्त ट्रेडिंग पर बात करते हुए अरोड़ा ने कहा कि पहले मैं मुहूर्त ट्रेडिंग पर खरीदारी ही नहीं बिकवाली भी करता था। लेकिन मुहूर्त ट्रेडिंग पर अब बेचना अच्छा नहीं लगता है। लार्जकैप शेयर अब आउटपरफॉर्म करेंगे। बाजार में बड़े रिटर्न की उम्मीद नहीं करें। हालांकि दूसरे एसेट क्लास से ज्यादा रिटर्न इक्विटी में मिलता है।
पेटीएम 2000 पर महंगा था लेकिन 500 पर आकर्षक
समीर अरोड़ा ने आगे कहा कि अगर स्टॉक की बात करें तो पेटीएम (Paytm) के शेयर में अब निवेश कर सकते हैं। पेटीएम का शेयर 2000 पर महंगा था लेकिन 500 के भाव पर ये आकर्षक लग रहा है। लार्जकैप बैंक और लार्जकैप IT शेयर नहीं चल रहे हैं। 4 साल पहले लार्जकैप-मिडकैप के रिटर्न में काफी अंतर था। स्मॉलकैप की कुछ कंपनियों में बबल दिखता है। नए IPO के वैल्युएशन मंहगे नजर आते हैं।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)