HPCL Q1 Results : जून तिमाही में 6765 करोड़ रुपये का मुनाफा, राजस्व में मामूली गिरावट

अप्रैल-जून तिमाही में HPCL ने 6765.5 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। जून तिमाही में कंपनी के प्रदर्शन को हेल्दी मार्केटिंग मार्जिन से सपोर्ट मिला है। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनी को पिछले साल की समान अवधि में 8557 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था

अपडेटेड Aug 02, 2023 पर 7:16 PM
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानी HPCL ने FY24 की पहली तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है।

HPCL Q1 Results : हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानी HPCL ने FY24 की पहली तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी ने 6765.5 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। जून तिमाही में कंपनी के प्रदर्शन को हेल्दी मार्केटिंग मार्जिन से सपोर्ट मिला है। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनी को पिछले साल की समान अवधि में 8557 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। इसकी बड़ी वजह कच्चे तेल की आसमान छूती कीमतें थीं। तिमाही आधार पर कंपनी का नेट प्रॉफिट 87.5 फीसदी बढ़ा है। मार्च तिमाही में इसे 3,608 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

राजस्व में मामूली गिरावट

जून तिमाही में HPCL के राजस्व में मामूली गिरावट आई है। Q1FY24 में प्रोडक्ट्स की बिक्री से राजस्व मामूली गिरावट के साथ 1.18 लाख करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 1.21 लाख करोड़ रुपये था। जून तिमाही में कंपनी का EBITDA 10,945 करोड़ रुपये रहा।


कंपनी का एवरेज ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन (GRM) जून तिमाही में 7.44 डॉलर प्रति बैरल रहा, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 16.69 डॉलर था। रिफाइनिंग मार्जिन में गिरावट मुख्य रूप से डीजल और ATF स्प्रेड में गिरावट के कारण देखी गई।

कैसा रहा प्रदर्शन

FY24 की पहली तिमाही में कंपनी की मार्केट सेल्स (डोमेस्टिक) 11.43 मिलियन मीट्रिक टन (MMT) रही, जबकि पिछले साल की पहली तिमाही में यह 10.45 MMT थी। HPCL की पाइपलाइन Throughput पहली तिमाही में 6.49 MMT रही, जो एक साल पहले की अवधि में 5.79 MMT थी। आज 2 अगस्त को HPCL के शेयर बीएसई पर 3.07 फीसदी की गिरावट के साथ 276.35 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।