HPCL Q3 RESULT : सरकार द्वारा संचालित तेल मार्केटिंग कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Hindustan Petroleum Corporation Limited (HPCL) ने वित्त वर्ष 2023-24 की दिसंबर तिमाही के लिए अपने नतीजे जारी कर दिये हैं। तीसरी तिमाही में कंपनी के मुनाफे में 207 प्रतिशत की स्टैंडअलोन ग्रोथ या तीन गुना से अधिक की वृद्धि देखने को मिली। कंपनी का मुनाफा 3 गुना बढ़कर के साथ 529 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। जबकि एक साल पहले की तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 172 करोड़ रुपये रहा था। HPCL की स्टैंडअलोन कुल आय Q3FY24 में सालाना आधार पर 2 प्रतिशत बढ़कर 1.18 लाख करोड़ रुपये हो गई। जो पिछले साल 1.16 लाख करोड़ रुपये रही थी। सेगमेंट के मुताबिक देखें तो डाउनस्ट्रीम पेट्रोलियम से आये हुए रेवन्यू ने कुल आय में योगदान दिया है।
कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन सालाना आधार पर 22 बेसिस प्वाइंट (bps) बढ़कर Q3FY24 में 0.7 प्रतिशत हो गई। जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 0.4 प्रतिशत रही थी।
इसके अलावा, Q3FY24 में घरेलू बिक्री सालाना 3 प्रतिशत बढ़कर 1.13 मिलियन मीट्रिक टन (MMT) हो गई। दूसरी ओर तिमाही के दौरान निर्यात सालाना 80 प्रतिशत बढ़कर 0.54 MMT हो गया।
पिछले एक साल में, बेंचमार्क सेंसेक्स में 17 प्रतिशत की वृद्धि के मुकाबले HPCL का स्टॉक 79 प्रतिशत से अधिक बढ़ गया है।
स्ट्रीट के अनुमान से कमजोर रहे आंकड़े
HPCL का तीसरी तिमाही में स्टैंडअलोन मुनापा STANDALONE मुनाफा 529 करोड़ रुपये रहा जबकि इसके 1,498 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। वहीं तीसरी तिमाही में कंपनी की आय 1.18 लाख करोड़ रुपये रही जबकि इसके 99,501 करो़ड़ रुपये रहने का अनुमान था। तीसरी तिमाही के दौरान कंपनी का EBITDA अनुमान से कम रहा। स्टैंडअलोन EBITDA दिसंबर तिमाही में 2,163 करोड़ रुपये रहा जबकि इसके 3,535 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)