भारत के असली मल्टीनेशनल स्टॉक्स जिनका है विदेश में भी परचम, खरीदने से मिलेगा तगड़ा मुनाफा

भारत की 75 सालों की गौरवगाथा कॉरपोरेट इंडिया के योगदान के जिक्र के बिना अधूरी है। हमारे देश की कई ऐसी कंपनियां है जो विदेश में सफलता की विजय पताका फहरा रही हैं। देश के ये असली मल्टीनेशनल स्टॉक्स हमारी आन बान शान है। यहां कुछ ऐसे ही भारत रत्नों का जिक्र करेंगे जिन्होंने पूरी दुनिया में हमारा सर फक्र से ऊंचा किया है

अपडेटेड Jan 25, 2024 पर 6:33 PM
BAJAJ AUTO पर AUM Capital के राजेश अग्रवाल ने कहा कि कंपनी ने 70 देशों में करीब 1.8 करोड़ मोटरसाइकिल बेची है। विदेश में बिकने वाली हर 3 में से 2 बाइक बजाज की होती है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    भारत की आर्थिक शक्ति का पूरी दुनिया में परचम लहरा रहा है। दुनिया में हमारी इकोनॉमी 5वें नंबर पर है और तीसरी बनने की राह पर है। देश लगातार सफलता के नए नए मुकाम हासिल कर रहा है। विकासशील भारत से विकसित भारत बनने की राह में हम बड़ी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। आज भारत भरोसे से भरा देश है। हिम्मत और हौसला से भरे नए भारत की तरफ पूरी दुनिया बड़ी उम्मीद से देख रही है। 75 सालों की हमारी ये गौरवगाथा कॉरपोरेट इंडिया के योगदान के जिक्र के बिना अधूरी है। हमारे देश की कई ऐसी कंपनियां है जो विदेश में सफलता की विजय पताका फहरा रही हैं। देश के ये असली मल्टीनेशनल हमारी आन बान शान है। इस खास मौके पर हम कुछ ऐसे ही भारत रत्नों का जिक्र करेंगे जिन्होंने पूरी दुनिया में हमारा सर फक्र से ऊंचा किया है।

    सीएनबीसी-आवाज़ के इस खास शो में बात करने के लिए Chola Securities के धर्मेंश कांत और AUM Capital के राजेश अग्रवाल जुड़े हैं। जानते हैं इनके दमदार स्टॉक्स-

    AUM Capital के राजेश अग्रवाल का मल्टीनेशनल स्टॉक - BAJAJ AUTO


    राजेश ने कहा कि कंपनी ने 70 देशों में करीब 1.8 करोड़ मोटरसाइकिल बेची है। ये भारत की सबसे बड़ी बाइक एक्सपोर्टर कंपनी है। विदेश में बिकने वाली हर 3 में से 2 बाइक बजाज की होती है। दुनिया की सबसे बड़ी थ्री-व्हीलर बनाने वाली कंपनी भी है। इसमें लॉन्ग टर्म के लिए खरीदारी करने की राय होगी। इसमें 8300 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    Chola Securities के धर्मेंश कांत का मल्टीनेशनल स्टॉक - TCS

    धर्मेश ने कहा कि IT सेक्टर के लिए बुरा दौर खत्म हो गया है। मैनेजमेंट कमेंट्री स्टेबल है जबकि इसका आउटलुक पॉजिटिव नजर आ रहा है। US में ब्याज दरें घटने से ग्रोथ को सपोर्ट मिलेगा। इसका वैल्यूएशन आकर्षक है और रिटर्न रेशियो हाई है। इसमें लंबी अवधि के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी। इसमें 4200 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    AUM Capital के राजेश अग्रवाल का मल्टीनेशनल स्टॉक - GIC RE

    राजेश अग्रवाल का कहना है कि भारतीय इंश्योरेंस बाजार में अकेली री-इंश्योरेंस कंपनी है। कंपनी को 40 साल से ज्यादा का अनुभव है। विदेशी बाजार में भी री-इंश्योरेंस सेवा देती है। करीब 140 देशों में कंपनी का कारोबार फैला है। इसमें खरीदारी करने की सलाह होगी। इसमें 410 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    ये 8 स्टॉक्स निवेशकों की करायेंगे दमदार कमाई, शॉर्ट टर्म में पैसा बनाने के लिए तीन एक्सपर्ट्स ने लगाया दांव

    Chola Securities के धर्मेंश कांत का मल्टीनेशनल स्टॉक - DR REDDYS

    धर्मेश कांत ने कहा कि यूक्रेन में हालात सामान्य हो रहे हैं। हमारा मानना है कि हालात सामान्य होने से रूस में शिपिंग बढ़ेगा। कंपटीटर्स के मुकाबले इसके शेयर का वैल्युएशन आकर्षक है। RoE यानी रिटर्न ऑन इक्विटी 20% से ज्यादा है। इसमें लॉन्ग टर्म में अच्छा फायदा मिलेगा। इसमें खरीदारी करने से लंबी अवधि में 6600 के टारगेट देखने को मिल सकते हैं।

    AUM Capital के राजेश अग्रवाल का मल्टीनेशनल स्टॉक - PCBL

    राजेश ने इस पर खरीदारी की राय देते हुए कहा कि ये भारत की सबसे बड़ी कार्बन ब्लैक कंपनी है। दुनिया की 7वीं सबसे बड़ी कार्बन ब्लैक कंपनी है। स्पेशियलिटी केमिकल में कंपनी का मजबूत कारोबार है। इस कंपनी का 50 से ज्यादा देशों में कारोबार होता है। इसमें लंबी अवधि में 380 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है।

    Chola Securities के धर्मेंश कांत का मल्टीनेशनल स्टॉक - RELIANCE INDUSTRIES 

    धर्मेश कांत ने इस दिग्गज स्टॉक में खरीदारी की राय दी है। उनका कहना है कि कंपनी की सभी सेगमेंट में ग्रोथ बरकरार है। जियो, रिटेल और तेल-गैस बड़े वेल्थ क्रिएटर साबित होंगे। 5G से डेटा वॉल्यूम बढ़ेगा। इसके ARPU में सुधार नजर आ सकता है। इसमें लंबी अवधि में 3100 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

    (डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।