HPCL Q3 Result : दिसंबर तिमाही में मुनाफा 67% घटकर 444 करोड़ पर, लेकिन रेवेन्यू में 12% का उछाल

दिसंबर तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 67.16 फीसदी की गिरावट आई है और यह घटकर 444.26 करोड़ रुपये पर आ गया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 1,352.99 करोड़ का मुनाफा हुआ था। हालांकि, तिमाही के दौरान कंपनी के रेवेन्यू में 12 फीसदी का उछाल देखने को मिला है

अपडेटेड Feb 09, 2023 पर 7:04 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने आज 9 फरवरी को वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा की है।

HPCL Q3 Result : हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने आज 9 फरवरी को वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा की है। दिसंबर तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 67.16 फीसदी की गिरावट आई है और यह घटकर 444.26 करोड़ रुपये पर आ गया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 1,352.99 करोड़ का मुनाफा हुआ था। हालांकि, तिमाही के दौरान कंपनी के रेवेन्यू में 12 फीसदी का उछाल देखने को मिला है।

रेवेन्यू में 12 फीसदी का उछाल

कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि प्रोडक्ट की बिक्री से राजस्व 1,15,829.87 करोड़ रुपये पर आ गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 1,03,143.24 करोड़ रुपये था। इसका मतलब है कि रेवेन्यू 12.30 प्रतिशत बढ़ा है। अप्रैल-दिसंबर 2022 की अवधि में एवरेज ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन (GRM) 11.40 डॉलर प्रति बैरल (अप्रैल-दिसंबर 2021: 4.50 डॉलर प्रति बैरल) था। एचपीसीएल ने कहा कि इस अवधि के दौरान, कुछ पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स पर कम मार्केटिंग मार्जिन के कारण मुनाफा प्रभावित हुआ है।


कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन एक साल पहले के 0.63 प्रतिशत से घटकर 0.48 प्रतिशत रह गया। कंपनी ने कहा कि भारत सरकार ने वित्त वर्ष 2021-22 और मौजूदा अवधि के दौरान घरेलू एलपीजी की बिक्री पर होल्डिंग कंपनी द्वारा की गई अंडर-रिकवरी की भरपाई के लिए 5,617 करोड़ रुपये के एकमुश्त अनुदान को मंजूरी दी थी, जिसे सितंबर 2022 को समाप्त तिमाही और दिसंबर 2022 को समाप्त नौ महीने में विधिवत मान्यता दी गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।