HPCL Q4 Results: मार्च तिमाही में मुनाफा 34% घटकर 2,019 करोड़ पर आया, लेकिन रेवेन्यू 24 फीसदी बढ़ा

HPCL का मार्च तिमाही में कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 34% घटकर 2,019 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 3,061 करोड़ रुपये था

अपडेटेड May 19, 2022 पर 7:39 PM
HPCL ने वित्त वर्ष 2022 के लिए प्रत्येक शेयर पर 14 रुपये के डिविडेंड का ऐलान किया है

HPCL Q4 Results: सरकारी ऑयल कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2022 की मार्च तिमाही के नजीरे जारी किए। कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 34% घटकर 2,019 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 3,061 करोड़ रुपये था। कंपनी के मुनाफे में गिरावट के पीछे मुख्य वजह लागत में बढ़ोतरी रही है।

मार्च तिमाही में HPCL की आमदनी 24.2 फीसदी बढ़कर 1.07 लाख करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल 85,755 करोड़ रुपये थी। वहीं कंपनी की कुल लागत 28 फीसदी बढ़कर 1.05 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष में 81,717 करोड़ रुपये था। ब्लूमबर्ग पर एनालिस्ट्स ने मार्च तिमाही में HPCL की मुनाफा 1,375.80 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 1.13 लाख करोड़ रहने का अनुमान जताया था।

3,017.96 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया है, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी को 868.86 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस तरह कहा जा सकता है कि कंपनी का मुनाफा बाजार के अनुमानों से बेहतर रहा है।


यह भी पढ़ें- Daily Voice:महंगाई बनी बड़ा खतरा, कुछ विकसित देशों में मंदी भी मुमकिन

मार्च तिमाही HPCL का ऑपरेटिंग मार्जिन तेजी से घटकर 1.57 फीसदी पर आ गया, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 4.46 फीसदी थी। कंपनी का औसतन ग्रॉस रिफाइनिंग मार्च तिमाही में 7.19 डॉलर प्रति बैरल रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 3.86 लाख डॉलर था।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2022 के लिए प्रत्येक शेयर पर 14 रुपये के डिविडेंड का ऐलान किया है। HPCL के शेयर गुरुवार को NSE पर 1.50 फीसदी गिरकर 240 रुपये के भाव पर बंद हुए। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में करीब 20 फीसदी की गिरावट आई है, जबकि पिछले एक साल में इसका भाव करीब 9.91 फीसदी घटा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।