HPCL Q2 Result : सितंबर तिमाही में 5,827 करोड़ का मुनाफा, जानिए कैसे रहे नतीजे

HPCL का दूसरी तिमाही का नेट प्रॉफिट ब्लूमबर्ग के 2990.30 करोड़ रुपये के अनुमान से अधिक है। पिछले साल के बेहतर मार्केटिंग मार्जिन से कंपनी को इस तिमाही में मुनाफा कमाने में मदद मिली। HPCL के नेट प्रॉफिट में तिमाही आधार पर 14 फीसदी की गिरावट आई

अपडेटेड Nov 06, 2023 पर 9:10 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान किया है।

HPCL Q2 Result : हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान किया है। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी ने 5,826.96 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने कच्चे तेल की रिकॉर्ड कीमतों के कारण घाटा दर्ज किया था। कंपनी को तब 2,475.69 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। कंपनी के शेयर आज 1.61 फीसदी की बढ़त के साथ 261.70 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं।

कैसे रहे नतीजे

HPCL का दूसरी तिमाही का नेट प्रॉफिट ब्लूमबर्ग के 2990.30 करोड़ रुपये के अनुमान से अधिक है। पिछले साल के बेहतर मार्केटिंग मार्जिन से कंपनी को इस तिमाही में मुनाफा कमाने में मदद मिली। हालांकि, HPCL के नेट प्रॉफिट में तिमाही आधार पर 14 फीसदी की गिरावट आई। जून तिमाही में इसने 6,765.50 रुपये का मुनाफा कमाया था।


Q2 में EBITDA पिछली तिमाही से 15 फीसदी गिरकर 9,280.36 करोड़ रुपये हो गया, जबकि Q1FY24 में 10,944.82 करोड़ रुपये था। कंपनी का रेवेन्यू लगभग 10 फीसदी घटकर 1.02 लाख करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 1.13 लाख करोड़ रुपये था।

सप्लाई में कटौती और जियो-पॉलिटिकल टेंशन के बीच जुलाई से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आने से दूसरी तिमाही में लाभ पिछली तिमाही से कम हो गया। ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने कहा कि जुलाई-सितंबर तिमाही में ब्रेंट क्रूड ऑयल का एवरेज प्राइस लगभग 87 डॉलर प्रति बैरल था, जो पहली तिमाही से 11 प्रतिशत अधिक है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।