HUL Q4 Result: हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड ने 27 अप्रैल को फिस्कल ईयर 2023 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट साल-दर-साल आधार पर 9.6 फीससदी बढ़कर 2552 करोड़ रुपए हो गया है। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 2327 करोड़ रुपए था। HUL का रेवेन्यू मार्च तिमाही में 10.81 फीसदी बढ़कर 15.053 करोड़ रुपए रही। एक साल पहले की इसी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 13,584 करोड़ रुपए था।
कंपनी का प्रॉफिट उम्मीद के मुताबिक रहा है लेकिन रेवेन्यू अनुमान से कम रहा। ब्रोकरेज के एक पोल के मुताबिक, HUL का स्टैंडअलोन रेवेन्यू चौथी तिमाही में 15,277 करोड़ रुपए और नेट प्रॉफिट 2584 करोड़ रुपए रहने का अनुमान था। अनुमान जताया गया था कि प्रोडक्ट की कीमतें बढ़ाने से कंपनी का रेवेन्यू ग्रोथ 9 फीसदी और वॉल्यूम ग्रोथ 5 फीसदी बढ़ सकता है। इससे पहले दिसंबर तिमाही में भी कंपनी का वॉल्यूम ग्रोथ 5 फीसदी था।
HUL ने किया डिविडेंड का ऐलान
कंपनी के बोर्ड ने फिस्कल ईयर 2023 के लिए 22 रुपए डिविडेंड का भी ऐलान किया है। कंपनी ने इससे पहले 17 नवंबर 2022 को 17 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था।
कंपनी ने कहा है कि नियर टर्म में कॉम्पिटिटिव वॉल्यूम ग्रोथ के लिए प्राइस-वैल्यू का अनुपात बिल्कुल सही है। कंपनी ग्रॉस मार्जिन बढ़ाने के साथ विज्ञापन और निवेश बढ़ाने पर भी काम कर रही है।
कंपनी ने कहा है कि मिड से लॉन्ग टर्म में उसके वैल्यू क्रिएशन मॉडल में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इसका मकसद मार्जिन में मामूली बढ़ोत्तरी के साथ कैपिटल डिसिप्लिन बनाए रखना है। नतीजों के बाद दोपहर 1.46 पर HUL के शेयर 1.68 फीसदी नीचे 2468.05 रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं।