HUL Q4 results: ₹50,000 करोड़ के टर्नओवर वाली कंपनी बनी HUL, मुनाफा 8.6% बढ़कर ₹2,327 करोड़ रहा

HUL Q4 results: हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड की बिक्री मार्च तिमाही में 10 फीसदी बढ़कर 13,190 करोड़ रुपये रही

अपडेटेड Apr 27, 2022 पर 5:04 PM
HUL के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2022 के लिए प्रति शेयर 19 रुपये का डिविडेंड देने की सिफारिश की है

HUL Q4 results: हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (Hindustan Unilever Ltd) ने बुधवार को वित्त वर्ष 2022 के मार्च तिमाही के वित्तीय नतीजों को जारी किया। कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट मार्च तिमाही में 8 फीसदी बढ़कर 2,327 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 2,143 करोड़ रुपये था।

एफएमसीजी सेक्टर की इस दिग्गज कंपनी का कुल रेवेन्यू मार्च तिमाही में 11 फीसदी बढ़कर 13,462 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की इसी तिमाही में 12,132 रहा। वित्त वर्ष 2022 में कंपनी का कुल टर्नओवर 50,336 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष में 45,311 करोड़ रुपये था।

प्रति शेयर 19 रुपये के डिविडेंड का ऐलान

कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2022 के लिए प्रति शेयर 19 रुपये का डिविडेंड देने की सिफारिश की है। हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) के शेयर बुधवार को एनएसई पर 0.37 फीसदी गिरकर 2,140 रुपये के भाव पर बंद हुए। पिछले एक महीने में इसके शेयरों की कीमत 8.37 फीसदी बढ़ी है, जबकि पिछले एक साल में इसने अपने निवेशकों को 11 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है।


यह भी पढ़ें- Ruchi Soya के शेयरों में लगे पंख, FPO प्राइस से अब तक 72% बढ़ चुकी है कीमत, बाजार में गिरावट का नहीं कोई असर

HUL के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव मेहता ने इस मौके पर कहा, "हमने एक चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अच्छे मार्जिन को बनाए रखते हुए ग्रोथ की है और अपने बिजनेस मॉडल को बचाया है। मुझे इस बात की भी खुशी है कि हम इस वित्त वर्ष में 50,000 करोड़ रुपये की टर्नओवर वाली कंपनी बन गए हैं। हमारा लगातार अच्छा प्रदर्शन हमारी रणनीतिक स्पष्टता और हमारे ब्रांड्स की मजबूती को दर्शाता है।"

HUL का मार्च तिमाही में EBITDA (अर्निंग बिफोर इंटरेस्ट, टैक्स, डेप्रिसिएशन और एमॉर्टाइजेशन) 3,245 करोड़ रुपये रहा, जो पिछली तिमाही से 10 फीसदी से अधिक है। सेगमेंट के आधार पर बात करें तो होम केयर सेगमेंट में कंपनी को 24 फीसदी की ग्रोथ हुई, जबकि ब्यूटी एंड पर्सनल केयर सेगमेंट में 4 फीसदी की ग्रोथ हुई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।