Get App

ICICI Bank Q4 Results Preview:मुनाफे में 36-46% बढ़त की उम्मीद, ब्याज आय में हो सकती है 20-24% की बढ़ोतरी

Kotak Institutional Equites का कहना है कि चौथी तिमाही में बैंक की प्रोविजनिंग घटकर बैंक के लोन के 1 फीसदी पर आ सकती है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 23, 2022 पर 12:15 PM
ICICI Bank Q4 Results Preview:मुनाफे में 36-46% बढ़त की उम्मीद, ब्याज आय में हो सकती है 20-24% की बढ़ोतरी
एक्सपर्ट्स का मानना है किICICI Bank के नतीजों में बाजार की नजर क्रेडिट कॉस्ट पर बैंक की कमेंट्री, NIM के आउटलुक, एसेट क्वालिटी और स्ट्रेस्ड लोन पर मैनेजमेंट की कमेंट्री पर रहेगी

आज भारत के दिग्गज प्राइवेट बैंक आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के 31 मार्च 2022 को समाप्त चौथी तिमाही के नतीजे आने वाले हैं। बैंक के मुनाफे में सालाना आधार पर 36-46 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इसी तरह दिग्गजों का मानना है कि चौथी तिमाही में बैंक के ब्याज आय में सालाना आधार पर 20-24 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है।

जानकारों का मानना है कि ICICI Bank के लोन ग्रोथ खासकर SME सेक्टर के लोन में मजबूत बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा नए एनपीए और प्रोविजिनिंग में भी कमी आ सकती है जिसके चलते बैंक के अर्निंग में सुधार होगा।

बता दें कि पिछले वित्त वर्ष के इसी तिमाही के दौरान बैंक का मुनाफा 4403 करोड़ रुपये पर रहा था जबकि NII 10341 करोड़ रुपये पर रही थी जबकि वित्त वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही यानी अक्टूबर-दिसंबर की अवधि में कंपनी का मुनाफा 6194 करोड़ रुपए और NII 12236 करोड़ रुपये पर था।

ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल का अनुमान है कि आज आने वाले नतीजों में बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर 46.5 फीसदी की बढ़त के साथ 6450 करोड़ रुपये पर रह सकता है। इसी तरह NII सालाना आधार पर 23.6 फीसदी की बढ़त के साथ 12,890 करोड़ रुपये पर और नेट इंटरेस्ट मार्जिन 4 फीसदी पर स्टेबल रह सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें