नए बिजनेस की मदद से ICICI Prudential के नेट प्रॉफिट में 32.7 पर्सेंट की बढ़ोतरी

अप्रैल-जून तिमाही में ICICI प्रूडेंशियल लाइफ का नेट प्रॉफिट 32.7 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 207 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 156 करोड़ रुपये था। फाइनेंशियल ईयर 2023 में इस इंश्योरेंस कंपनी को 811 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस दौरान कंपनी के नेट प्रीमियम इनकम में 1.9 पर्सेंट की बढ़ोतरी रही और यह 7,020 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड Jul 18, 2023 पर 3:12 PM
30 जून 2023 को खत्म तिमाही में ICICI Prudential Life Insurance की कुल आय 23,393 करोड़ रुपये रही।

अप्रैल-जून 23 तिमाही में ICICI प्रूडेंशियल लाइफ का नेट प्रॉफिट 32.7 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 207 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 156 करोड़ रुपये था। फाइनेंशियल ईयर 2023 में इस इंश्योरेंस कंपनी को 811 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

30 जून 2023 को खत्म तिमाही में कंपनी की कुल आय 23,393 करोड़ रुपये रही।

इस दौरान नेट प्रीमियम इनकम में 1.9 पर्सेंट की बढ़ोतरी रही और यह 7,020 करोड़ रुपये रहा। अप्रैल-जून तिमाही में इंश्योरेंस कंपनी की वैल्यू ऑफ न्यू बिजनेस (VNB) 438 करोड़ रुपये रही। वैल्यू ऑफ न्यू बिजनेस से भविष्य के प्रॉफिट की मौजूदा वैल्यू का पता चलता है। जून 2023 में VNB मार्जिन 30 पर्सेंट रहा, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 31 पर्सेंट था।

संबंधित तिमाही में कंपनी के एन्युलाइज्ड प्रीमियम इक्विवेलेंट (APE) में 3.9 पर्सेंट की गिरावट हुई और यह 1,461 करोड़ रुपये हो गया। APE से नए बिजनेस के बारे में पता चलता है। इस दौरान कंपनी का न्यू बिजनेस सम एश्योर्ड 8.8 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 2.40 लाख करोड़ रुपये रहा।


अब Barclays फटाक से नहीं देगी लोन, Adani Group के लिए कितनी बढ़ेगी मुश्किलें?

ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस (ICICI Prudential Life Insurance) के MD और CEO अनूप बागची ने बताया, 'प्रोटेक्शन बिजनेस को लेकर हमारी कोशिशों का असर दिखना शुरू हो गया है और रिटेल प्रोटेक्शन सेगमेंट में सालाना 62 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस तरह, कुल APE में प्रोटेक्शन बिजनेस का योगदान तकरीबन एक तिहाई हो गया है।' बागची का यह भी कहना था कि अलग-अलग तरह का डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क होने की वजह से किसी एक डिस्ट्रिब्यूटर से कंपनी को कम से कम कॉन्सन्ट्रेशन रिस्क है।

जून तिमाही में कंपनी का ऑपरेटिंग खर्च 16.8 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 1,267 करोड़ रुपये रहा। संबंधित तिमाही में ICICI प्रूडेंशियल के एसेट्स अंडर मैनेजमेंट में 15.8 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई और यह 2.66 लाख करोड़ रुपये रहा। इस दौरान कंपनी का सॉल्वेंसी रेशियो 203.4 पर्सेंट रहा, जबकि नियमों के मुताबिक यह 150 पर्सेंट होना चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।