IDBI Bank q2 result: आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank ) ने 20 अक्टूबर को 30 सितंबर 2022 को खत्म हुई दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। सितंबर तिमाही में बैंक का मुनाफे में सालाना आधार पर 43.7 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है और यह 828.1 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। गौरतलब है कि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में बैंक का मुनाफा 576.1 करोड़ रुपये पर रहा था।
आज आए नतीजों के मुताबिक सितंबर तिमाही में कंपनी का नेट इंटरेस्ट इनकम सालाना आधार पर 47.7 फीसदी की बढ़त के साथ 2,738.2 करोड़ रुपये पर रही है। जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम 1,853.9 करोड़ रुपये पर रही थी।
दूसरी तिमाही में बैंक के एसेट क्वालिटी में भी सुधार देखने को मिला है। तिमाही दर तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में बैंक का ग्रॉस एनपीए 19.9 फीसदी से घटकर 16.51 फीसदी पर आ गया है। तिमाही दर तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में बैंक का नेट एनपीए 1.25 फीसदी से घटकर 1.15 फीसदी पर आ गया है।
रुपये में देखें तो तिमाही दर तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में नेट एनपीए 1,732.1 करोड़ रुपये से घटकर 1,686.9 करोड़ रुपये पर आ गया है जबकि ग्रॉस एनपीए 33,908.3 करोड़ रुपये से घटकर 28,722.2 करोड़ रुपये पर आ गया है।
स्टॉक की चाल पर नजर डाले तो IDBI Bank का शेयर एनएसई पर 0.65 रुपये 1.45 फीसदी की गिरावट के साथ 44.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। स्टॉक का दिन का हाई 46.40 रुपये का था जबकि दिन का लो 44.05 रुपये पर था। स्टॉक का 52 वीक हाई 58.50 रुपये पर है जबकि 52 वीक लो 30.50 रुपये पर है। कंपनी का मार्केट कैप 47,633 रुपये है। आज यह शेयर 45.25 रुपये पर खुला था जबकि कल के कारोबार यह शेयर 44.95 रुपये पर बंद हुआ था।