Get App

IDBI Bank Q3 Results: दिसंबर तिमाही में 31% बढ़ा मुनाफा, NII में 23% का उछाल

IDBI Bank ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बैंक की कुल आय एक साल पहले की समान तिमाही के 7514.27 करोड़ रुपये से बढ़कर 8564.92 करोड़ रुपये हो गई। बैंक के शेयरों में आज 2.46 फीसदी की तेजी आई है और यह स्टॉक BSE पर 86.12 रुपये के भाव पर बंद हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 20, 2025 पर 4:10 PM
IDBI Bank Q3 Results: दिसंबर तिमाही में 31% बढ़ा मुनाफा, NII में 23% का उछाल
IDBI Bank ने आज 20 जनवरी को FY25 की तीसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है।

IDBI Bank Q3 results: प्राइवेट सेक्टर लेंडर आईडीबीआई बैंक ने आज 20 जनवरी को FY25 की तीसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बैंक का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 31 फीसदी बढ़ गया है। कंपनी ने इस अवधि में 1908.27 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया। पिछले साल की दिसंबर तिमाही में बैंक ने 1458.18 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया था। बैंक के शेयरों में आज 2.46 फीसदी की तेजी आई है और यह स्टॉक BSE पर 86.12 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। बैंक ने बाजार बंद होने के बाद नतीजे जारी किए हैं।

कैसे रहे IDBI Bank के नतीजे

IDBI Bank ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बैंक की कुल आय एक साल पहले की समान तिमाही के 7514.27 करोड़ रुपये से बढ़कर 8564.92 करोड़ रुपये हो गई। तिमाही के दौरान बैंक की इंटरेस्ट इनकम पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 6540.86 करोड़ रुपये से बढ़कर 7815.57 करोड़ रुपये हो गई। बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) वित्त वर्ष 24 की इसी तिमाही के 3434.47 करोड़ रुपये के मुकाबले 23.1 फीसदी बढ़कर 4228.22 करोड़ रुपये हो गई।

ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट (NPA) दिसंबर 2023 के अंत में कुल एडवांस के 4.69 फीसदी के मुकाबले 3.57 फीसदी पर आ गया। इसी तरह, नेट एनपीए दिसंबर 2023 के अंत में 0.34 फीसदी की तुलना में मामूली रूप से घटकर 0.18 फीसदी हो गया। वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में प्रोविजन एंड कंटीजेंसी पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के 319.85 करोड़ रुपये के मुकाबले घटकर 165.60 करोड़ रुपये रह गया। 2024-25 की तीसरी तिमाही में नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) 5.17 फीसदी रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें