INDIA CEMENTS Q1 RESULT : सीमेंट सेक्टर की दिग्गज कंपनियों में शुमार होने वाली इंडिया सीमेंट्स (INDIA CEMENTS) वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में मुनाफे से घाटे में आ गई। जबकि पिछले साल की पहली तिमाही में कंपनी को मुनाफा हुआ था। सालाना आधार पर कंपनी को वित्त वर्ष 24 की जून तिमाही में 75 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। जबकि वित्त वर्ष 23 की जून तिमाही में कंपनी को 76 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। कंपनी की आय में भी पहली तिमाही में गिरावट देखने को मिली। कंपनी द्वारा आज 7 अगस्त को वित्त वर्ष की पहली तिमाही के लिए वित्तीय नतीजों की घोषणा की गई।
आय और EBITDA में दिखी कमी
सालाना आधार पर कंपनी की वित्त वर्ष 24 की जून तिमाही में आय 1446 करोड़ रुपये रही। जबकि वित्त वर्ष 23 की जून तिमाही में कंपनी की आय 1393 करोड़ रुपये रही थी।
सालाना आधार पर कंपनी का वित्त वर्ष 24 की जून तिमाही में EBITDA 4 करोड़ रुपये रहा। जबकि वित्त वर्ष 23 की जून तिमाही में कंपनी का EBITDA 30 करोड़ रुपये रहा था।
कंपनी की EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर पहली तिमाही में 2.07% से घटकर 0.3% रही।
बाजार का रिएक्शन 4% से ज्यादा गिरा शेयर
कंपनी के मुनाफे से घाटे में आने की घोषणा करने वाले नतीजे बाजार को पसंद नहीं आये। इस स्टॉक पर इसका निगेटिव असर देखने को मिला। शेयर में 4 प्रतिशत की गिरावट नजर आई। आज दोपहर 1.05 बजे इंडिया सीमेंट्स का (INDIA CEMENTS) का शेयर 4.09 प्रतिशत या 9.20 रुपये गिरकर 215.55 रुपये के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।
INDIA CEMENTS का 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 298.95 रुपये रहा है जबकि इसका 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 167.20 रुपये रहा है। आज अभी तक के कारोबार में कंपनी के शेयर ने 214.50 का लो और 225.95 का हाई हिट किया है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)