Indian Oil Q4 results: मार्च तिमाही में 49% घटा मुनाफा, शेयरधारकों को डिविडेंड का तोहफा

Indian Oil march quarter results : कमजोर तिमाही नतीजों का असर कंपनी के शेयरों में भी दिख रहा है। इस समय इंडियन ऑयल के शेयर 4.52 फीसदी की गिरावट के साथ 168.80 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहे हैं। मार्च तिमाही में कंपनी के रेवेन्यू में मामूली गिरावट देखी गई है

अपडेटेड Apr 30, 2024 पर 3:22 PM
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने आज 30 अप्रैल को FY24 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं।

Indian Oil Q4 results : इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने आज 30 अप्रैल को FY24 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 49 फीसदी घट गया है। इस अवधि में कंपनी ने 5487.92 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है। सरकारी तेल कंपनी ने पिछले साल की समान तिमाही में 10,841.23 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। 2024 के पहले तीन महीनों में कच्चे तेल की कीमतों में 16 फीसदी की वृद्धि देखी गई, जिसके चलते ऑयल मार्केटिंग कंपनी का मुनाफा घटा है।

Indian Oil Q4: रेवेन्यू में मामूली गिरावट

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के नेट प्रॉफिट में पिछली तिमाही के मुकाबले भी गिरावट आई है। दिसंबर तिमाही में इसने 9,224.85 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। कंपनी का रेवेन्यू मामूली गिरावट के साथ 2.23 लाख करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल 2.30 लाख करोड़ रुपये था। कमजोर तिमाही नतीजों का असर कंपनी के शेयरों में भी दिख रहा है। इस समय इंडियन ऑयल के शेयर 4.52 फीसदी की गिरावट के साथ 168.80 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहे हैं।


Indian Oil ने किया डिविडेंड का ऐलान

इंडियन ऑयल ने प्रति इक्विटी शेयर 7 रुपये के डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि FY24 के लिए IOCL का एवरेज ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन (GRM) 12.05 डॉलर प्रति बैरल था, जबकि पिछले साल की इसी अवधि के दौरान यह 19.52 डॉलर था।

तिमाही के दौरान कंपनी की रिफाइनरी थ्रूपुट 18.282 मिलियन मीट्रिक टन (MMT) रहा, जबकि पिछले साल यह 19.177 MMT था। इस बीच, Q4 में पाइपलाइन थ्रूपुट 24.593 MMT पर आ गया। मार्केटिंग की बात करें तो IOCL ने जनवरी-मार्च 2024 के दौरान 23.737 MMT की डोमेस्टिक प्रोडक्ट सेल्स हासिल की। वहीं, Q4 में इसने 1.542 MMT की एक्सपोर्ट सेल्स दर्ज की है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।