IndusInd Bank Q2 results: बैंक का नेट प्रॉफिट 22% बढ़कर हुआ 2,202 करोड़ रुपये, NII में 18% का इजाफा

IndusInd Bank ने 18 अक्टूबर को वित्त वर्ष 2023-24 की जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए 2202 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया। जबकि बाजार के एनालिस्ट को मुनाफा 2,128 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। एक साल पहले की समान अवधि में हुए मुनाफे से अबकी बार का मुनाफे में 22 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली है

अपडेटेड Oct 18, 2023 पर 4:57 PM
Story continues below Advertisement
IndusInd Bank की शुद्ध ब्याज आय (NII) वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में 5,076 करोड़ रुपये रही। पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही से ये 18 प्रतिशत अधिक है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    प्राइवेट सेक्टर के बैंक इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) ने 18 अक्टूबर को चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही यानी कि दूसरी तिमाही के लिए 2202 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया। ये 2,128 करोड़ रुपये के बाजार अनुमान से अधिक है। जबकि एक साल पहले की समान अवधि में हुए मुनाफे से 22 प्रतिशत अधिक है। लेंडिंग एक्टिविटीज से अर्जित ब्याज और भुगतान किए गए ब्याज के बीच का अंतर यानी कि बैंक की शुद्ध ब्याज आय (NII) 5,076 करोड़ रुपये रही। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही की एनआईआई से ये 18 प्रतिशत अधिक है। उस समय बैंक की NII 4,302 करोड़ रुपये रही थी।

    बैंक की NII एनालिस्ट्स के अनुमान 4,896 करोड़ रुपये से अधिक रही।

    दूसरी तिमाही के दौरान बैंक की एसेट क्वालिटी में भी सुधार हुआ। बैंक का ग्रॉस नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स (NPAs) 1.93 प्रतिशत रहा। ये एक साल पहले की समान अवधि में 2.11 प्रतिशत से कम रहा। वहीं शुद्ध NPA भी 0.61 प्रतिशत से सुधरकर 0.57 प्रतिशत हो गया।


    IndusInd Bank की शुद्ध ब्याज मार्जिन (net interest margin (NIM) 4.29 प्रतिशत रही। जबकि पिछले साल की समान तिमाही में ये 4.24 प्रतिशत रही थी।

    DRL का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, Axis Securities के 3 एफएंडओ निवेशकों को करेंगे मालामाल

    IndusInd Bank का वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में टोटल डिपॉजिट 3.59 लाख करोड़ रुपये रहा। इसमें 14 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली है क्योंकि पिछले साल की समान तिमाही में टोटल डिपॉजिट 3.15 लाख करोड़ रुपये रहा था। चालू खाता और बचत खाता (CASA) डिपॉजिट बढ़कर 1.41 लाख करोड़ रुपये हो गया। दूसरी तिमाही के दौरान चालू खाता डिपॉजिट 49,910 करोड़ रुपये और बचत खाता डिपॉजिट 91,527 करोड़ रुपये हो गया।

    30 सितंबर, 2023 तक टोटल डिपॉजिट में CASA डिपॉजिट का 39 प्रतिशत शामिल था।

    बैंक का एडवांसेज सालाना आधार पर 21 प्रतिशत बढ़कर 3.15 लाख करोड़ रुपये रहा। जो एक साल पहले 2.60 लाख करोड़ रुपये रहा था।

    आज बाजार बंद होने के समय बीएसई (BSE) पर इंडसइंड बैंक का स्टॉक 1.04 प्रतिशत गिरकर 1421 रुपये पर बंद हुआ।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।