DRL का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, Axis Securities के 3 एफएंडओ निवेशकों को करेंगे मालामाल

निफ्टी में 19800, 19900 और 20000 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि 19700, 19600 और 19500 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 44000, 44100 और 44200 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं 43900, 43800 और 43700 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स नजर आये

अपडेटेड Oct 18, 2023 पर 2:04 PM
Story continues below Advertisement
DRL पर Axis Securities के राजेश पालवीय ने 5650 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सेंसेक्स में करीब 400 अंकों से ज्यादा की गिरावट दिख रही है। वहीं निफ्टी में करीब 110 अंकों की गिरावट नजर आ रही है। मिडकैप में परसिस्टेंट एस्टेट, इंफो एज, करूर वैश्य बैंक के शेयरों में अच्छी मजबूती नजर आई। निफ्टी में सिप्ला, सन फार्मा, इंफोसिस और डीआरएल के शेयर हरे निशान में नजर आये। जबकि एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस और रिलायंस के शेयर लाल निशान में नजर आये। वहीं टॉप एफएंडओ गेनर्स में सन टीवी, डॉ रेड्डीज, जी एंटरटेनमेंट, इंफो एज, सिटी यूनियन बैंक, एल्केम लैब के शेयर शामिल नजर आये। जबकि टॉप एफएंडओ लूजर्स में वोडाफोन, हिंदुस्तान कॉपर और हैवेल्स के शेयर शामिल दिखे। इस बीच आज Axis Securities के राजेश पालवीय ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

    Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

    आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 19800, 19900 और 20000 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 19700, 19600 और 19500 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 44000, 44100 और 44200 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 43900, 43800 और 43700 के स्तर पर नजर आये।


    सिर्फ 2 दिनों में एक एक्सपर्ट ने कमाया 4% रिटर्न, आज कमाई के लिए तीनों एक्सपर्ट्स ने 5 स्टॉक्स पर खेला दांव

    Axis Securities के राजेश पालवीय के शानदार एफएंडओ कॉल्स

    Bajaj Finance Future : बेचें - 7933 रुपये, टारगेट - 7800 रुपये, स्टॉपलॉस - 8000 रुपये

    Sun Pharma Future : खरीदें - 1156 रुपये, टारगेट - 1190 रुपये, स्टॉपलॉस - 1135 रुपये

    Sun TV Future : खरीदें - 660 रुपये, टारगेट - 690 रुपये, स्टॉपलॉस - 650 रुपये

    आज का सस्ता ऑप्शनः DRL

    आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए हैं Axis Securities के राजेश पालवीय ने कहा कि उन्होंने DRL पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि DRL की अक्टूबर की एक्सपायरी वाली 5650 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। राजेश पालवीय ने कहा कि इसमें 67 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 85/90 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 50 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।