IndusInd Bank Q4FY23 Results: मार्च तिमाही में 50% बढ़ा मुनाफा, प्रति शेयर 14 रुपये के डिविडेंड का ऐलान

मार्च तिमाही में बैंक का मुनाफा 2040 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले साल की समान तिमाही में बैंक को 1361 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इसके अलावा, कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने शेयरधारकों के लिए 14 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के डिविडेंड का ऐलान भी किया है

अपडेटेड Apr 24, 2023 पर 4:50 PM
प्राइवेट सेक्टर के इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) ने आज सोमवार को वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है।

IndusInd Bank Q4FY23 Results : प्राइवेट सेक्टर के इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) ने आज सोमवार को वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। मार्च तिमाही में बैंक के स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट में 50 फीसदी का उछाल देखने को मिला है और यह 2040 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले साल की समान तिमाही में बैंक को 1361 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इसके अलावा, कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने शेयरधारकों के लिए 14 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के डिविडेंड का ऐलान भी किया है।

कैसे रहे बैंक के तिमाही नतीजे

मार्च तिमाही के दौरान बैंक का अर्जित ब्याज 17 फीसदी बढ़कर 4,669 करोड़ रुपये हो गया। Q4FY23 में नेट इंटरेस्टर मार्जिन Q4FY22 के 4.20 फीसदी और Q3FY23 के 4.27 फीसदी के मुकाबले 4.28 फीसदी हो गया है।


टोटल लोन के परसेंटेज के रूप में बैंक का ग्रॉस बैड लोन मार्च के अंत में 1.98 फीसदी हो गया, जबकि दिसंबर के अंत में यह 2.06 फीसदी था। बैंक का नॉन-परफॉर्मिंग एसेट (NPA) रेश्यो भी 0.62 फीसदी से गिरकर 0.59 फीसदी हो गया।

नेट इंटरेस्ट इनकम 17 फीसदी बढ़ा

पूरे वित्त वर्ष 2023 में बैंक का नेट इंटरेस्ट इनकम पिछले वर्ष के 15001 करोड़ रुपये से 17 फीसदी बढ़कर 17,592 करोड़ रुपये हो गया है। फीस इनकम भी बढ़कर 8,173 करोड़ रुपये हो गई है जबकि पिछले साल यह 7,345 करोड़ रुपये थी।

पूरे वित्त वर्ष 2023 में बैंक ने पिछले वर्ष के 38,167 करोड़ रुपये की तुलना में 4,541 करोड़ रुपये की कुल आय (इंटरेस्ट इनकम और फीस इनकम) अर्जित की। वित्त वर्ष 2023 में बैंक का ऑपरेटिंग खर्च पिछले वर्ष के 9,311 करोड़ रुपये के मुकाबले 11,346 करोड़ रुपये रहा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।