IOC Q2 RESULT: भारत में तेल सेक्टर की दिग्गज कंपनियों में शुमार होने वाली सरकारी कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Indian Oil Corporation Ltd (IOC) ने आज यानी 31 अक्टूबर 2023 को वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही के लिए अपने वित्तीय नतीजों का ऐलान कर दिया। कंपनी का मुनाफा अनुमान से ज्यादा रहा लेकिन पिछली तिमाही से कम रहा। जबकि कंपनी की आय अनुमान से कम रही और पिछली तिमाही से भी कम रही। दूसरी तिमाही के दौरान ऑयल मार्केटिंग कंपनी को 12,967 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। वहीं सितंबर तिमाही में कंपनी की आय 1.80 लाख करोड़ रुपये रही। मुनाफा और आय घटने के बावजूद कंपनी ने 5 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का ऐलान भी किया।
वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा तिमाही आधार पर घटकर 12,967 करोड़ रुपये रहा जबकि इसके 11,171 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। वहीं पिछली तिमाही यानी कि पहली तिमाही में कंपनी को 13,750 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।
तिमाही आधार पर कंपनी की आय वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में घटकर 1.80 लाख करोड़ रुपये रही। जबकि इसके 2.12 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। वहीं पिछली तिमाही यानी कि पहली तिमाही में कंपनी की आय 1.97 लाख करोड़ रुपये रही थी।
वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में IOC का EBITDA तिमाही आधार पर घटकर 21,313 करोड़ रुपये रहा जबकि इसके 18,419 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। वहीं पिछली तिमाही यानी कि पहली तिमाही में कंपनी का EBITDA 22,164 करोड़ रुपये रहा था।
तिमाही आधार पर कंपनी की EBITDA मार्जिन वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में बढ़कर 11.9% रही। जबकि इसके8.7% रहने का अनुमान था। वहीं पिछली तिमाही यानी कि पहली तिमाही में कंपनी की EBITDA मार्जिन 11.2% रही थी।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)