IRCTC Q2 Results : सितंबर तिमाही में 30% बढ़ा नेट प्रॉफिट, डिविडेंड का ऐलान

IRCTC ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि कंपनी का कुल रेवेन्यू 995.31 करोड़ रुपये है, जो एक साल पहले की तिमाही में 805.80 करोड़ रुपये से 23.51 फीसदी अधिक है। तिमाही के दौरान EBITDA 20.2 फीसदी की वृद्धि के साथ 36.5 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड Nov 07, 2023 पर 5:01 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
IRCTC ने मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    IRCTC Q2 Results : इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRCTC) ने मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी ने 294.67 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया। यह पिछले वित्तीय वर्ष की समान तिमाही के 226.03 करोड़ रुपये से 30.36 फीसदी अधिक है। कंपनी ने मार्केट क्लोज होने के बाद नतीजे जारी किए हैं। यह स्टॉक आज 1.41 फीसदी बढ़कर 680.85 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।

    कैसे रहे तिमाही नतीजे

    IRCTC ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि कंपनी का कुल रेवेन्यू 995.31 करोड़ रुपये है, जो एक साल पहले की तिमाही में 805.80 करोड़ रुपये से 23.51 फीसदी अधिक है।


    तिमाही के दौरान EBITDA 20.2 फीसदी की वृद्धि के साथ 36.5 करोड़ रुपये रहा। EBIDTA मार्जिन एक साल पहले की अवधि के 37.8 फीसदी की तुलना में 36.8 फीसदी पर रहा।

    डिविडेंड का ऐलान

    कंपनी के बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 2 रुपये फेस वैल्यू के प्रति इक्विटी शेयर पर 2.50 रुपये का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। यह 160 करोड़ रुपये की पेड-अप शेयर कैपिटल का 125 फीसदी है। बोर्ड ने वित्त वर्ष 2023-24 के अंतरिम डिविडेंड के भुगतान के लिए रिकॉर्ड डेट 17 नवंबर 2023 तय की है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।