Get App

ITC Q3 Results: डिविडेंड का ऐलान, नतीजे एनालिस्ट्स के अनुमान से बेहतर

ITC December Quarter Results: अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट एक फीसदी बढ़कर 5638 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, इसके बावजूद कंपनी ने अनुमान से बेहतर नतीजे पेश किए हैं। ITC के शेयरों में आज 1.53 फीसदी की गिरावट देखी गई

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 06, 2025 पर 7:53 PM
ITC Q3 Results: डिविडेंड का ऐलान, नतीजे एनालिस्ट्स के अनुमान से बेहतर
ITC Q3 Results: FMCG सेक्टर की दिग्गज कंपनी ITC लिमिटेड ने डिविडेंड का ऐलान किया है।

ITC Q3 results: FMCG सेक्टर की दिग्गज कंपनी ITC लिमिटेड ने डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी अपने शेयरधारकों को हर शेयर पर 6.5 रुपये का डिविडेंड जारी करेगी। इसके साथ ही ITC ने FY25 की तीसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा भी कर दी है। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट एक फीसदी बढ़कर 5638 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, इसके बावजूद कंपनी ने अनुमान से बेहतर नतीजे पेश किए हैं।

ITC का रेवेन्यू 8% बढ़ा

ITC ने प्रति इक्विटी शेयर 6.5 रुपये का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। एफएमसीजी से लेकर सिगरेट तक के कारोबार से जुड़ी इस कंपनी ने ऑपरेशन से स्टैंडअलोन रेवेन्यू में 8% की वृद्धि दर्ज की है, जो वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में बढ़कर 18290 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 16,864 करोड़ रुपये था।

ITC के नतीजे अनुमान से बेहतर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें