ITC Q4 Results: FMCG की दिग्गज कंपनी ITC का नेट प्रॉफिट मार्च तिमाही में 12% बढ़कर 4195 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 4195 करोड़ रुपए था। कोलकाता की इस कंपनी की आमदनी 15% बढ़कर 17,754 करोड़ रुपए रही। यह पिछले साल की इसी तिमाही में 15,404 करोड़ रुपए थी।
बुधवार को ITC के नतीजे आने से पहले इसके शेयर 0.68% तेजी के साथ 266.50 रुपए पर बंद हुए थे। इस साल अब तक ITC के शेयरों में 21% की तेजी आ चुकी है।
कंपनी के बोर्ड ने 31 मार्च को खत्म फाइनेंशियल ईयर के लिए 6.25 रुपए के फाइनल डिविडेंड का भी ऐलान किया है।
सेगमेंट के हिसाब से देखें तो FMCG-सिगरेट के कारोबार से ITC की आमदनी 10% ग्रोथ के साथ 7,177 करोड़ रुपए रही है। वहीं नॉन-सिगरेट बिजनेस में कंपनी की इनकम ग्रोथ 12% रही है।