ITC Q4 results: मार्च तिमाही में 1.3% घटा मुनाफा, कंपनी ने किया डिविडेंड का ऐलान

ITC march quarter results : मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा बाजार की उम्मीदों से कमजोर रहा। मनीकंट्रोल पोल में 6 ब्रोकरेज ने आईटीसी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 0.5 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 5,114 करोड़ रुपये होने की उम्मीद जताई थी

अपडेटेड May 23, 2024 पर 3:04 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
FMCG सेक्टर की दिग्गज कंपनी ITC ने FY24 की चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है।

FMCG सेक्टर की दिग्गज कंपनी ITC ने FY24 की चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 1.31 फीसदी घट गया है। कंपनी ने इस अवधि में 5,020.2 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। कंपनी का मुनाफा सिगरेट की बिक्री में स्थिरता और FMCG मार्जिन में कमी के चलते प्रभावित हुआ है। तिमाही नतीजों के बीच आईटीसी के शेयरों में आज 0.39 फीसदी की मामूली गिरावट आई है। इस समय यह स्टॉक BSE पर 438.05 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है।

ITC का रेवेन्यू 1.40 फीसदी बढ़ा

ITC ने 23 मई को रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि तिमाही के दौरान उसका रेवेन्यू 1.40 फीसदी बढ़कर 17752.87 करोड़ रुपये हो गया। मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा बाजार की उम्मीदों से कमजोर रहा। मनीकंट्रोल पोल में 6 ब्रोकरेज ने आईटीसी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 0.5 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 5,114 करोड़ रुपये होने की उम्मीद जताई थी।


इसके अलावा, रेवेन्यू 4.9 फीसदी बढ़कर 16,945 करोड़ रुपये होने की उम्मीद थी। तिमाही के लिए EBITDA 0.8 फीसदी घटकर 6,162.6 करोड़ रुपये रहा। EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 70 बेसिस प्वाइंट घटकर 37.2 प्रतिशत रह गया।

ITC ने किया डिविडेंड का ऐलान

ITC ने 31 मार्च 2024 को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए 7.50 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की। 29 जनवरी 2024 को घोषित 6.25 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड के साथ वर्ष के लिए कुल डिविडेंड 13.75 रुपये प्रति शेयर होगा।

FMCG-अदर सेगमेंट

कमजोर मांग और लोकल प्लेयर्स से बढ़ते कंपटीशन के बावजूद FMCG-अदर सेगमेंट ने अच्छा प्रदर्शन किया। ITC ने प्रीमियमाइजेशन, कॉस्ट मैनेजमेंट और स्ट्रेटेजिक प्राइसिंग के जरिए मज़बूत प्रॉफिट ग्रोथ हासिल की। ​​सेगमेंट रेवेन्यू में 9.6 फीसदी की वृद्धि हुई, EBITDA 19.7 फीसदी बढ़कर 2338.50 करोड़ रुपये हो गया और EBITDA मार्जिन 94 बेसिस प्वाइंट की वृद्धि के साथ 11.2 प्रतिशत हो गया।

FMCG-अदर बिजनेस ने चौथी तिमाही में 5308 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया, जो पिछले साल की इसी तिमाही में दर्ज 4951 करोड़ रुपये से 7% अधिक है। इसके लिए PBT 5% घटकर 480 करोड़ रुपये रह गया।

सिगरेट बिजनेस

आईटीसी के सिगरेट बिजनेसने जनवरी-मार्च तिमाही में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 7.7 फीसदी का रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज किया। सीएनबीसी-टीवी18 पोल ने अनुमान लगाया था कि आईटीसी के सिगरेट कारोबार में 4% से 5% के बीच रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज की जाएगी। सिगरेट बिजनेस के लिए EBIT 5 फीसदी बढ़ गया, जो CNBC-TV18 के 3% से 4% के पोल से भी अधिक है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।