Jindal Steel Q4 Results: जिंदल स्टील एंड पावर (JSPL) ने आज 13 मई को वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में के नतीजे जारी कर दिए हैं। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 100 फीसदी बढ़ गया है। कंपनी ने इस अवधि में 933 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। कंपनी को मजबूत डोमेस्टिक डिमांड से फायदा हुआ है। JSPL ने Q4FY23 में 466 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट कमाया था। आज कंपनी के शेयरों में 0.96 फीसदी की तेजी आई है और यह स्टॉक 939.30 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 95,816 करोड़ रुपये है।
कैसे रहे Jindal Steel के तिमाही नतीजे
नवीन जिंदल की अगुवाई वाली कंपनी का कंसोलिडेटेड ग्रॉस रेवेन्यू जनवरी-मार्च तिमाही में 15,749 करोड़ रुपये पर फ्लैट रहा। तिमाही आधार पर रेवेन्यू 15 फीसदी बढ़ा है जबकि प्रॉफिट Q3FY24 में रिपोर्ट किए गए 1,928 करोड़ रुपये से 52 फीसदी गिर गया। स्टैंडअलोन बेसिस पर ऑपरेशन से कुल रेवेन्यू 13,192.3 करोड़ रुपये से 4 फीसदी बढ़कर 13,773.4 करोड़ रुपये हो गया। नेट प्रॉफिट 62 फीसदी बढ़कर 1281.53 करोड़ रुपये हो गया। तिमाही के दौरान 68 करोड़ रुपये के वन-ऑफ FX लॉस के लिए एडजस्टेड EBITDA 2512 करोड़ रुपये रहा।
जिंदल स्टील एंड पावर ने कहा कि कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट डेट 31 मार्च 2024 तक 11203 करोड़ रुपये रहा, जो 31 दिसंबर 2023 को 9115 करोड़ रुपये था। बढ़ा हुआ कर्ज कैपेक्स प्रोग्राम के मुताबिक कई प्रोजेक्ट्स के पूरा होने के कारण हायर पेमेंट को दिखाता है। कंपनी ने तिमाही के दौरान 2523 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 24 में 8,517 करोड़ रुपये खर्च किए। FY24 में कंसोलिडेटेड प्रोडक्शन 7.92 मीट्रिक टन (MT) रहा।
कैसा रहा है Jindal Steel के शेयरों का प्रदर्शन
जिंदल स्टील एंड पावर का 52-वीक हाई 960 रुपये और 52-वीक लो 503 रुपये है। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 5 फीसदी की तेजी आई है। वहीं, पिछले 6 महीने में स्टॉक ने 45 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस साल अब तक स्टॉक में 26 फीसदी की तेजी आई है। पिछले एक साल में यह शेयर 63 फीसदी चढ़ा है। इतना ही नहीं, पिछले 4 सालों में स्टॉक ने 894 फीसदी का शानदार मुनाफा कराया है।