Jio Platforms Q3 Results: जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड ने आज 16 जनवरी को वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 26 फीसदी बढ़ गया है। कंपनी ने इस अवधि में 6,861 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 5,447 करोड़ रुपये था। दिसंबर तिमाही में जियो प्लेटफॉर्म का रेवेन्यू 19.4 फीसदी बढ़कर 33,074 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 27,697 करोड़ रुपये था।
