JK CEMENT Q3 RESULT: मुनाफा 7 गुना से ज्यादा बढ़कर हुआ 284 करोड़, आय रही 2,935 करोड़ रुपये

JK CEMENT का तीसरी तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर बढ़कर 284 करोड़ रुपये हो गया। जबकि पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी को 37.2 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस लिहाज से देखा जाये तो सालाना आधार पर कंपनी के मुनाफे में 7 गुना से ज्यादा की ग्रोथ देखने को मिली

अपडेटेड Jan 20, 2024 पर 6:11 PM
JK CEMENT की आय तीसरी तिमाही में सालान आधार पर बढ़कर 2,935 करोड़ रुपये रही। जबकि पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी की आय 2,432 करोड़ रुपये रही थी

JK CEMENT Q3 RESULT: सीमेंट सेक्टर की दिग्गज कंपनी जेके सीमेंट (JK CEMENT) आज वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही के अपने नतीजों की घोषणा कर दी है। कंपनी के मुनाफे में जोरदार उछाल देखने को मिला है। जेके सीमेंट का मुनाफा तीसरी तिमाही में 7 गुना से ज्यादा बढ़ गया। वित्त वर्ष 24 की दिसंबर तिमाही में मुनाफा बढ़कर 284 करोड़ रुपये रहा। इसी दौरान कंपनी की आय बढ़कर 2,935 करोड़ रुपये हो गई है। कंपनी द्वारा जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक कंपनी का मुनाफा, आय और EBITDA सभी में तीसरी तिमाही में बढ़त देखने को मिली है।

सालाना आधार पर JK CEMENT का तीसरी तिमाही में मुनाफा बढ़कर 284 करोड़ रुपये हो गया हालांकि इस बार मुनाफा 253 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। जबकि पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी को 37.2 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस लिहाज से देखा जाये तो सालाना आधार पर कंपनी के मुनाफे में 7 गुना से ज्यादा की ग्रोथ देखने को मिली।

बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने इंडियन होटल्स, IDFC फर्स्ट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और भारती एयरटेल में कराई खरीदारी


JK CEMENT की तीसरी तिमाही में आय बढ़कर 2,935 करोड़ रुपये रही। हालांकि इस बार आय 2,839 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। जबकि पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी की आय 2,432 करोड़ रुपये रही थी।

सालाना आधार पर JK CEMENT का तीसरी तिमाही में EBITDA बढ़कर 625 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि अबकी बार EBITDA 561 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। जबकि पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का EBITDA 243 करोड़ रुपये रहा था। तीसरी तिमाही के दौरान कंपनी की EBITDA मार्जिन 10% से बढ़कर 21.3% रही। हालांकि इस बार EBITDA मार्जिन 19.8% रहने का अनुमान था।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।