बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने इंडियन होटल्स, IDFC फर्स्ट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और भारती एयरटेल में कराई खरीदारी

IDFC First Bank के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते ने इसमें खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 87 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी करनी चाहिए। IDFC First Bank के शेयर में 92 से 93 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 85 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Jan 20, 2024 पर 4:54 PM
Indian Hotels पर मिडकैप सेगमेंट से S W Capital के पंकज जैन ने 479 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बाजार को कोटक महिंद्रा बैंक के नतीजे पसंद आये। तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 7.6% बढ़ा। NII में भी 16% का उछाल दिखा। Net Interest Margin बिना बदलाव के 5.22% पर कायम है। नतीजों के बाद शेयर 2% ऊपर कारोबार करता नजर आया। शनिवार के दिन शेयर बाजार में रौनक देखन को मिली। सरकारी कंपनियों में तूफानी तेजी कायम है। निफ्टी PSE INDEX 1.5 परसेंट से ज्यादा चढ़ा। IRCTC का स्टॉक 6% के उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। कोल इंडिया, CONCOR, REC में भी जोरदार तेजी देखने को मिली। रेलवे शेयरों में तूफानी तेजी जारी रही। आज फिर IRCON, RVNL, IRFC में 10-12% का उछाल देखने को मिला। बाजार बंद होने से पहले दिग्गज एक्सपर्ट्स ने भारती एयरटेल, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और इंडियन होटल्स के शेयर में दांव लगाने की राय दी।

    Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का सस्ता ऑप्शनः Bharti Airtel

    Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने कहा कि भारती एयरटेल के स्टॉक में फरवरी की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 1150 के स्ट्राइक वाली कॉल 32 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 46 से 50 से 60 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 20 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

    Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः IDFC First Bank Future


    Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 92 से 93 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 85 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 87 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।

    UNION BANK Q3 RESULT: मुनाफा बढ़कर 3,590 करोड़ रुपये, आय में भी दिखा इजाफा

    Trader & Market Expert अमित सेठ का चार्ट का चमत्कार शेयरः Bank of Baroda

    Trader & Market Expert अमित सेठ ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में बैंक ऑफ बड़ौदा पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 232 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 228 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 240 रुपये के लेवल तक जा सकता है।

    S W Capital के पंकज जैन का मिडकैप फंडा स्टॉकः Indian Hotels

    S W Capital के पंकज जैन ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज इंडियन होटल्स के स्टॉक में खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें 479 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें लंबी अवधि तक बने रहने पर अच्छा रिटर्न देखने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।