JSW Steel Q1 Result: मुनाफा 86% घटकर 838 रुपए रहा, आय 32% बढ़ी

वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड एबिटा 58.1 फीसदी घटकर 4,309 करोड़ रुपये पर रहा है जो कि वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में 10,274 करोड़ रुपये पर रहा था

अपडेटेड Jul 22, 2022 पर 6:19 PM
Story continues below Advertisement
30 जून 2022 को समाप्त पहली तिमाही में कंपनी का टैक्स पर होने वाला खर्च 442 करोड़ रुपये पर रहा है। जो कि कि वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में 2,719 करोड़ रुपये पर रहा था।

JSW Steel Q1 Result: देश की दिग्गज स्टील कंपनी JSW Steel ने आज 30 जून 2022 को खत्म हुए वित्त वर्ष 2022-23 के पहले तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए है। जून तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 86 फीसदी घटकर 838 करोड़ रुपये पर रहा है। जो कि वित्त वर्ष 2021-22 की जून तिमाही में 5,900 करोड़ रुपये पर था। वहीं CNBC-TV18 के पोल में इसके 1,290 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।

पहली तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 32 फीसदी बढ़कर 38,086 करोड़ रुपये पर रही है जो कि वित्त वर्ष 2021-22 की जून तिमाही में 28,902 करोड़ रुपये पर रही थी। जबकि CNBC-TV18 के पोल में इसके 39,050 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।

वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड एबिटा 58.1 फीसदी घटकर 4,309 करोड़ रुपये पर रहा है जो कि वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में 10,274 करोड़ रुपये पर रहा था। वहीं CNBC-TV18 के पोल में इसके 5,110 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।


HDFC AMC का मुनाफा पहली तिमाही में 9% घटकर ₹314.2 करोड़ पर आया, रेवेन्यू 2.9% बढ़ा

पहली तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड एबिटा मार्जिन सालाना आधार पर 35.5 फीसदी से घटकर 11.3 फीसदी पर आ गया है। वहीं CNBC-TV18 के पोल में इसके 13.09 फीसदी पर रहने का अनुमान किया गया था।

30 जून 2022 को समाप्त पहली तिमाही में कंपनी का टैक्स पर होने वाला खर्च 442 करोड़ रुपये पर रहा है। जो कि कि वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में 2,719 करोड़ रुपये पर रहा था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।