JSW Steel Q3 results: नेट प्रॉफिट 70% गिर कर हुआ 717 करोड़, आय घट कर हुई 41,378 करोड़ रुपये

JSW Steel Q3 results: कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर घटकर 719 करोड़ रुपये रहा। जबकि पिछले साल की समान तिमाही में ये 2,450 करोड़ रुपये रहा था। JSW STEEL की कंसोलिडेटेड आय घटकर 41,378 करोड़ रही जबकि पिछले साल की समान तिमाही में ये 41,940 करोड़ रुपये रही थी

अपडेटेड Jan 24, 2025 पर 6:20 PM
Story continues below Advertisement
JSW Steel का शेयर नतीजों की घोषणा से पहले एनएसई पर 0.2 प्रतिशत बढ़कर 932 रुपये पर बंद हुआ

JSW Steel Q3 results: जेएसडब्ल्यू स्टील ने वित्त वर्ष 2035 की तीसरी तिमाही के लिए अपने वित्तीय नतीजे जारी कर दिये हैं। कंपनी का मुनाफा अनुमान से कम दर्ज किया गया है। स्ट्रीट अनुमान को पार करते हुए कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 70 प्रतिशत की गिरावट के साथ 717 करोड़ रुपये रहा। मनीकंट्रोल पोल के अनुसार, विश्लेषकों ने मुनाफा गिर कर 639 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया था। ऑपरेशंस से स्टील निर्माता कंपनी का रेवन्यू 41,378 करोड़ रुपये रहा। जिसमें सालाना आधार पर 1 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट नजर आई है। हालांकि ये मोटे तौर पर उम्मीदों के अनुरूप रहा है।

इस तिमाही सबसे ज्यादा हुआ स्टील उत्पादन

हालांकि प्रोडक्शन के मोर्चे पर नजर डालें तो इस अवधि के दौरान कंपनी ने किसी भी एक तिमाही में अब तक का सबसे अधिक क्रूड स्टील का उत्पादन किया है जो कि 70.3 लाख टन दर्ज किया। इसमें से बिक्री योग्य स्टील की सेल 67.1 लाख टन रही। इस बढ़े हुए प्रोडक्शन ने कंपनी के ऑपरेशनल परफॉर्मेंस में योगदान दिया।


तीसरी तिमाही में कंपनी की EBITDA आय 5,579 करोड़ रुपये रही। जो सेक्टर में मार्जिन दबाव के बावजूद जेएसडब्ल्यू स्टील की प्रॉफिटैब्लिटी को बनाए रखने की क्षमता को दर्शाती है।

Godrej Consumer Q3 Result : मुनाफा घटकर 498 करोड़ रुपये, कंपनी ने 5 रुपये/शेयर डिविडेंड का किया ऐलान

आय और मुनाफा दोनों सालाना आधार पर घटे

सालाना आधार पर कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा घटकर 719 करोड़ रुपये रहा। जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 2,450 करोड़ रुपये रहा था।

JSW STEEL की कंसोलिडेटेड आय घटकर 41,378 करोड़ रही जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 41,940 करोड़ रुपये रही थी

जेएसडब्ल्यू स्टील की बैलेंस शीट स्थिर बनी हुई है। इसमें नेट-डेट-टू-इक्विटी रेशियो 1.00 के मल्टीपल और नेट-डेट-टू-EBITDA रेशियो 3.57 के मल्टीपल पर रहा है। ये चुनौतीपूर्ण ऑपरेटिंग माहौल के बीच अच्छे वित्तीय प्रबंधन का संकेत दे रहा है।

नतीजों की घोषणा से पहले एनएसई पर कंपनी का शेयर 0.2 प्रतिशत बढ़कर 932 रुपये पर बंद हुआ।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।