JSW Steel का नेट प्रॉफिट पांच गुना बढ़कर हुआ 2,415 करोड़ रुपये, रेवन्यू में 7.2% का इजाफा

JSW Steel Q3 Result : JSW Steel Ltd ने गुरुवार 25 जनवरी को 31 दिसंबर, 2023 को समाप्त तीसरी तिमाही के लिए अपने वित्तीय नतीजे जारी किये। कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 409.28% की सालाना वृद्धि के साथ 2,415 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि इस वर्ष जेएसडब्ल्यू स्टील ने 474 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया

अपडेटेड Jan 25, 2024 पर 5:05 PM
JSW Steel का कंसोलिडेटेड रेवन्यू 7.2% बढ़कर 41,940 रुपये करोड़ हो गया। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी का रेवन्यू 39,134 करोड़ रुपये रहा था

JSW Steel Q3 Result :  सज्जन जिंदल की अगुवाई वाली जेएसडब्ल्यू स्टील लिमिटेड (JSW Steel Ltd) ने आज यानी कि गुरुवार 25 जनवरी को 31 दिसंबर, 2023 को समाप्त तीसरी तिमाही के लिए अपने वित्तीय नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी की दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर कंसोलिडेटेड मुनाफे में बढ़ोत्तरी रही। कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 409.28% की सालाना वृद्धि के साथ 2,415 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि इस वर्ष जेएसडब्ल्यू स्टील ने 474 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया। CNBC-TV18 के सर्वेक्षण में तीसरी तिमाही के लिए 1,745 करोड़ रुपये के मुनाफे का अनुमान लगाया गया था।

ऑपरेशंस से जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) का कंसोलिडेटेड रेवन्यू 7.2% बढ़कर 41,940 रुपये करोड़ हो गया। जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 39,134 करोड़ रुपये रहा था। CNBC-TV18 पोल में तिमाही के लिए रेवन्यू 42,225 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया गया था।

HPCL Q3 RESULT : हिंदुस्तान पेट्रोलियम का मुनाफा 3 गुना बढ़कर हुआ 529 करोड़ रुपये


ऑपरेटिंग लेवल पर इस वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का EBITDA 57.9% बढ़कर 7,180 करोड़ रुपये हो गया। जो पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि में 4,547 करोड़ रुपये रहा था। CNBC-TV18 पोल में इस तिमाही के लिए 6,484 करोड़ रुपये के EBITDA रहने का अनुमान लगाया गया था।

वित्त वर्ष 24 की तीसरी तिमाही में JSW Steel की EBITDA मार्जिन 17.1% रही। जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 11.6% रही थी। CNBC-TV18 पोल में तीसरी तिमाही के लिए मार्जिन 15.4% रहने का अनुमान लगाया गया था।

आज बीएसई पर जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) के शेयर 4.00 रुपये या 0.49% की बढ़त के साथ 816.45 रुपये के स्तर पर बंद हुए।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।