Jubilant FoodWorks Share Price: फूड सर्विस इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनी मानी जाने वाली जुबिलेंट फूडवर्क्स (Jubilant FoodWorks) ने आज यानी कि 25 जुलाई को अपने वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के लिए वित्तीय नतीजों का ऐलान कर दिया। कंपनी का मुनाफा पहली तिमाही में अनुमान से कम रहा है। पहली तिमाही के दौरान कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 28.9 करोड़ रुपये रहा जबकि इसके 75 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। पहली तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 1,334.5 करोड़ रुपये रही जबकि इसके 1,312 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। इस तरह पहली तिमाही के नतीजे आय के मोर्चे पर अनुमान से ज्यादा रहे।
वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड EBITDA 275.8 करोड़ रुपये रहा जबकि इसके 275 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। वहीं पहली तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड EBITDA मार्जिन 20.7% रही जबकि इसके 21% रहने का अनुमान था।
JUBILANT FOOD का मुनाफा सालाना आधार पर पिछले साल की पहली तिमाही में रहे मुनाफे 112.6 करोड़ रुपये से घटकर 28.9 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की आय सालाना आधार पर पिछले साल की पहली तिमाही के 1,255.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,334.5 करोड़ रुपये रही।
JUBILANT FOOD का EBITDA सालाना आधार पर पिछले साल की पहली तिमाही के EBITDA 304.2 करोड़ रुपये से घटकर 275.8 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर पिछले साल की पहली तिमाही के 24.2% से घटकर 20.7% रही।
सालाना आधार पर कंपनी का एक्सेप्शनल घाटा पिछले साल की समान तिमाही के 11.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 40.8 करोड़ रुपये रहा। डॉमिनोज LFL बिक्री भी पहली तिमाही में 1.5% घटी जबकि इसके 2-3% रहने का अनुमान था।
पहली तिमाही के दौरान कंपनी ने लंका में 50 स्टोर हो गये जबकि बांग्लादेश में 20 स्टोर हो गये। Q1 में 5 नए इंटरनेशनल स्टोर्स खोले गये।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)