Jyothy Labs का शेयर 19% उछला, पहली तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 102% बढ़ने से रॉकेट बना स्टॉक

Jyothy Labs ने 25 जुलाई को वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही के लिए अपने नतीजे जारी करते हुए मुनाफे में 101.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। कंपनी ने जून में समाप्त तिमाही के लिए 96.25 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा दर्ज किया। जबकि पिछले साल की पहली तिमाही में कंपनी को 47.73 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था

अपडेटेड Jul 25, 2023 पर 12:47 PM
Story continues below Advertisement
Jyothy Labs का शेयर दोपहर 12.24 बजे के करीब एनएसई पर 19.20 प्रतिशत या 46.55 रुपये बढ़कर 289 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। ये स्टॉक अपने 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर के करीब पहुंच गया
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Jyothy Labs share price: ज्योति लैब्स (Jyothy Labs) ने मंगलवार 25 जुलाई को वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही के लिए अपने नतीजे जारी कर दिये। पहली तिमाही में कंपनी के मुनाफे में जोरदार उछाल देखने को मिला। ज्योति लैब्स ने जून में समाप्त तिमाही के लिए 96.25 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा दर्ज किया। ये मुनाफा एक साल पहले समान अवधि के लिए दर्ज किए गए 47.73 करोड़ रुपये के मुनाफे से 101.6 प्रतिशत अधिक है। कंपनी ने ऑपरेशन से कंसोलिडेटेड आय में सालाना आधार पर 15 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। कंपनी की आय एक साल पहले के 597.20 करोड़ रुपये से बढ़कर 687.10 करोड़ रुपये रही।

    कंपनी ने इनवेस्टर प्रजेंटेशन में कहा कि ऑपरेटिंग EBITDA में भी पहली तिमाही में वृद्धि देखने को मिली। पिछले वर्ष की समान अवधि के 10 प्रतिशत (59.8 करोड़ रुपये) के मुकाबले अबकी बार ऑपरेटिंग EBITDA 17.1% (117.4 करोड़ रुपये) रहा। जिसमें सालाना आधार पर 96.3 प्रतिशत की वृद्धि नजर आई है।

    वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही मे A&P खर्च पिछले वर्ष की समान अवधि के 45 करोड़ रुपये की तुलना में 50.4 करोड़ रुपये रहा। इसमें सालाना आधार पर 11.9 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है।


    बाजार में कंसोलिडेशन का मूड, जीएमआर इंफ्रा, अंबुजा सीमेंट्स, गोदरेज प्रॉपर्टीज, टीडी पावर में कम समय में मिलेगा ज्यादा मुनाफा

    Jyothy Labs ने अपने इनवेस्टर प्रजेंटेशन में कहा कि बाजार हिस्सेदारी हासिल करने के लिए कैटेगरी ग्रोथ से पहले टॉपलाइन ग्रोथ पर फोकस किया गया है। कंपनी टेक्नोलॉजी आधारित वितरण को मजबूत करने, ब्रांड बिल्डिंग पहल को बढ़ावा देने, वॉल्यूम ग्रोथ को बढ़ाने के लिए BTL गतिविधियों पर फोकस करना जारी रखेगी।

    कंपनी के नतीजे बाजार को पसंद आये। Jyothy Labs का शेयर एनएसई पर दोपहर 12.24 बजे के करीब 19.20 प्रतिशत या 46.55 रुपये बढ़कर 289 रुपये हो गया। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 289.95 रुपये रहा है। जबकि इसका 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 164 रुपये रहा है। आज इस शेयर ने अब तक 243 का लो और 289.95 रुपये का हाई हिट किया है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।