भारतीय शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन भी कंसोलिडेशन का मूड नजर आ रहा है। निफ्टी और सेंसेक्स बिल्कुल फ्लैट कारोबार करते दिखाई दे रहे हैं। निफ्टी 19 हजार 700 के नीचे कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी में हल्की बढ़त दिख रही है। मिडकैप में सबसे ज्यादा चौथाई परसेंट की बढ़त पर कारोबार करते नजर आ रहे हैं। ऐसे बाजार में कमाई के लिए मानस जायसवाल ने जीएमआर इंफ्रा पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि आशीष बहेती ने अंबुजा सीमेंट्स में एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा कविता जैन ने गोदरेज प्रॉपर्टीज पर दांव लगाया। जबकि नरेंद्र सोलंकी ने टीडी पावर पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः GMR Infra
मानस जायसवाल ने GMR Infra के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अगस्त की एक्सपायरी वाली 48 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 1.70 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 2.50/2.75 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 1.25 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
आशीष बहेती ने Ambuja Cements पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Ambuja Cements में 431 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 440 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 424 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Godrej Properties
कविता जैन ने Godrej Properties पर खरीदारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि Godrej Properties में 1659 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 1675/1678 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1640 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः TD Power
नरेंद्र सोलंकी ने मिडकैप सेगमेंट से TD Power का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि TD Power के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 258 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर 312 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )