Jubilant Food Q4: मुनाफा 59.5% घटा, डिविडेंड का किया ऐलान, शेयर 2% से ज्यादा उछला

चौथी तिमाही में कंपनी की रेवेन्यू में सालाना आधार पर 8.2 फीसदी बढ़कर 1,252.3 करोड़ रुपये पर रही है जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी की रेवेन्यू 1,157.8 करोड़ रुपये पर रही थी। वहीं CNBC-TV18 के पोल में इसके 1,260 करोड़ रुपये रहने का अनुमान किया गया था

अपडेटेड May 17, 2023 पर 1:49 PM
चौथी तिमाही में Jubilant Food का EBITDA 252.2 करोड़ रुपये पर रहा है। जबकि इसके 261 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान था।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Jubilant Food Q4: कंज्यूमर फूड्स सेगमेंट की दिग्गज कंपनी जूबिलेंट फूड (Jubilant Food) ने अपनी चौथी तिमाही नतीजे 17 मई को घोषित कर दिए है। हालांकि नतीजों एनालिस्टों के अनुमान से कम रहे है। बावजूद उसके नतीजों के बाद शेयर करीब 2 फीसदी से ज्यादा की उछाल के साथ कामकाज कर रहा है। 31 मार्च 2023 को खत्म हुई इस तिमाही में कंपनी का मुनाफा घटा है और यह 59.5% गिरा है। यानी कि मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 59.5% फीसदी घटकर 47.5 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 116.1 करोड़ रुपये पर था। वहीं CNBC-TV18 के पोल में कंपनी का मुनाफा 70 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।

    रेवेन्यू में दिखी बढ़त

    कंपनी की आमदनी की बात की जाए तो चौथी तिमाही में कंपनी की रेवेन्यू में सालाना आधार पर 8.2 फीसदी बढ़कर 1,252.3 करोड़ रुपये पर रही है जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी की रेवेन्यू 1,157.8 करोड़ रुपये पर रही थी। वहीं CNBC-TV18 के पोल में इसके 1,260 करोड़ रुपये रहने का अनुमान किया गया था।


    मार्जिन घटा

    चौथी तिमाही में Jubilant Food का EBITDA 252.2 करोड़ रुपये पर रहा है। जबकि इसके 261 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान था। वहीं, पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी का EBITDA 289.7 करोड़ रुपये पर रहा था। चौथी तिमाही में Jubilant Food का EBITDA मार्जिन 20.1फीसदी पर रहा है। जबकि इसके 20.7फीसदी पर रहने का अनुमान था। वहीं, पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी का EBITDA मार्जिन 25 फीसदी पर रहा था।

    चौथी तिमाही में कंपनी ने खोले नए 56 स्टोर

    चौथी तिमाही में सालाना आधार पर कंपनी का LFL (लाइक फॉर लाइक ग्रोथ ) ग्रोथ 5.8% से घटकर -0.6% पर रहा है जबकि इसके -3% से +2% पर रहने का अनुमान किया गया था। कंपनी ने बताया है कि Q4 में DOMINO’S के 56 नए स्टोर खोले है।

    डिविडेंड का भी किया ऐलान

    चौथी तिमाही में कंपनी ने 1.20 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का भी ऐलान किया है।

    स्टॉक की चाल

    स्टॉक की चाल पर नजर डालें तो आज के कारोबारी सत्र में 1.40 बजे के आसपास Jubilant Food एनएसई पर 12.45 रुपये यानी 2.67 फीसदी की बढ़त के साथ 479.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। स्टॉक का दिन का लो 449.50 रुपये और दिन का हाई 480.00 रुपये है। ये स्टॉक आज 1,950.00 रुपये पर खुला था।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।