Q3 नतीजों के बाद Jubilant Foodworks का शेयर 6% टूटा, मुनाफे में आई 40% की गिरावट

1 फरवरी को Jubilant Food के शेयरों में 6 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। दरअसल दरअसल कंपनी ने 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं , जो अनुमान से कमजोर रहे है। दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 40 फीसदी टूटकर 80.4 करोड़ रुपए पर रहा है

अपडेटेड Feb 01, 2023 पर 5:59 PM
कंपनी का EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 26.4 फीसदी से घटकर 21.5 फीसदी पर रहा है। जबकि CNBC-TV18 के पोल में इसके 24.1 फीसदी पर रहने का अनुमान किया गया था।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Jubilant Foodworks  Q3 Result- आज यानी 1 फरवरी को Jubilant Food के शेयरों में 6 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। दरअसल दरअसल कंपनी ने 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं , जो अनुमान से कमजोर रहे है। दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 40 फीसदी टूटकर 80.4 करोड़ रुपए पर रहा है। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 133.2 करोड़ रुपए पर रही था। वहीं CNBC-TV18 के पोल में कंपनी का मुनाफा 126 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।

    दिसंबर 2022 में खत्म हुई तीसरी तिमाही में Jubilant Food की आय सालाना आधार पर 10 फीसदी की बढ़त के साथ 1,332 करोड़ रुपए पर रही है जबकि CNBC-TV18 के पोल में कंपनी की आय 1,356 करोड़ रुपये पर रहने की अनुमान किया गया था। वहीं पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी की आय 1,210.8 करोड़ रुपए पर रही थी।

    सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में कंपनी का EBITDA 10.2 फीसदी की गिरावट के साथ 286.4 करोड़ रुपए पर आ गया है, वहीं CNBC-TV18 के पोल में इसके 327 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 319 करोड़ रुपए रहा था।


    Whirlpool of India का मुनाफा 74% घटा, शेयरों में आई 3% की गिरावट

    इस बीच कंपनी का EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 26.4 फीसदी से घटकर 21.5 फीसदी पर रहा है। जबकि CNBC-TV18 के पोल में इसके 24.1 फीसदी पर रहने का अनुमान किया गया था।

    कंपनी की Dominos Like-for-Like ग्रोथ 0.03 फीसदी के साथ सपाट रही है जबकि CNBC-TV18 के पोल में इसके 4-6 फीसदी पर रहने का अनुमान किया गया था।

    आज एनएसई पर यह Jubilant Food का शेयर 30.40 रुपये 6.24 फीसदी की गिरावट के साथ 456.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। 1 हफ्ते में शेयर 7.57 फीसदी टूटा है जबकि जनवरी 2023 में यह स्टॉक 10.68 फीसदी गिरा है। वहीं 3 महीने में इसमें 26.38 फीसदी की गिरावट आई है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।