Kalyan Jewellers Q3 Results: मुनाफा 21% बढ़कर हुआ ₹180 करोड़, रेवेन्यू में भी इजाफा

Kalyan Jewellers Q3 Results: दिसंबर तिमाही में कल्याण ज्वैलर्स का रेवेन्यू 34 प्रतिशत बढ़कर 5,223 करोड़ रुपये हो गया। EBIDTA 13 प्रतिशत बढ़कर 369.7 करोड़ रुपये रहा। शेयरों में 31 जनवरी को 3 प्रतिशत की गिरावट है। पिछले एक साल में शेयर ने 212 प्रतिशत से ज्यादा की मजबूती देखी है।

अपडेटेड Jan 31, 2024 पर 4:17 PM
Kalyan Jewellers Q3 Results: शेयरों में 31 जनवरी को 2 प्रतिशत की गिरावट है।

Kalyan Jewellers Q3 Results: ज्वैलरी सेक्टर की कंपनी कल्याण ज्वैलर्स ने वित्त वर्ष 2023-24 की दिसंबर तिमाही के लिए वित्तीय नतीजे घोषित कर दिए हैं। कंपनी का कंसोलिडेटेड बेसिस पर शुद्ध मुनाफा एक साल पहले के मुकाबले 21 प्रतिशत बढ़कर 180.3 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान रेवेन्यू 34 प्रतिशत बढ़कर 5,223 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले रेवेन्यू 3,884 करोड़ रुपये था।

दिसंबर तिमाही में कल्याण ज्वैलर्स का EBIDTA (Earnings before interest, tax, depreciation and amortization) 13 प्रतिशत बढ़कर 369.7 करोड़ रुपये रहा। EBIDTA मार्जिन 7.1 प्रतिशत रहा, जो एक साल पहले 8.4 प्रतिशत था।

मिडिल ईस्ट में Kalyan Jewellers के कारोबार से रेवेन्यू


कल्याण ज्वैलर्स ने शेयर बाजारों को बताया है कि दिसंबर 2023 तिमाही में मिडिल ईस्ट में कारोबार से हासिल रेवेन्यू 683 करोड़ रुपये रहा। यह पिछले साल की समान तिमाही में हासिल 641 करोड़ रुपये के रेवेन्यू से 6 प्रतिशत अधिक है। मिडिल ईस्ट में कारोबार से शुद्ध मुनाफा दिसंबर 2023 तिमाही के दौरान करीब 14 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। एक साल पहले यह 17 करोड़ रुपये था।

कल्याण ज्वैलर्स के ऑनलाइन ज्वैलरी शॉपिंग प्लेटफॉर्म Candere की बात करें तो इससे दिसंबर तिमाही में आया रेवेन्यू लगभग 29 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले दिसंबर तिमाही में रेवेन्यू 44 करोड़ रुपये रहा था। प्लेटफॉर्म ने दिसंबर 2023 तिमाही में 1.6 करोड़ रुपये का घाटा देखा है। एक साल पहले यह घाटा 1.7 करोड़ रुपये था।

Tata Motors के शेयर रिकॉर्ड हाई पर, इस कारण लगातार पांचवे दिन जमकर हो रही खरीदारी

Kalyan Jewellers के शेयर का हाल

कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों में 31 जनवरी को 6 प्रतिशत तक ​की गिरावट दिखी। सुबह शेयर बीएसई पर लाल निशान में ही 368.30 रुपये पर खुला और कारोबार खत्म होने पर 5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 350.30 रुपये पर सेटल हुआ। पिछले एक साल में शेयर ने 212 प्रतिशत से ज्यादा की मजबूती देखी है। बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप 36082.76 करोड़ रुपये है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।