Karur Vysya Bank Q1 Result : जून तिमाही में 57% बढ़ा मुनाफा, एसेट क्वालिटी में भी हुआ सुधार

Karur Vysya Bank ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि जून तिमाही के दौरान टोटल इनकम वित्त वर्ष 2023 में 1673 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,216 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा, बैंक द्वारा अर्जित ब्याज एक साल पहले जून तिमाही में 1474 करोड़ रुपये से बढ़कर 1883 करोड़ रुपये हो गया

अपडेटेड Jul 17, 2023 पर 5:48 PM
प्राइवेट सेक्टर बैंक Karur Vysya Bank ने वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    प्राइवेट सेक्टर बैंक Karur Vysya Bank ने वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। अप्रैल-जून तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट 57 फीसदी बढ़कर 359 करोड़ रुपये हो गया है। तिमाही के दौरान बैंक के बैड लोन गिरावट आई है। वहीं, इंटरेस्ट इनकम में बढ़ोतरी हुई है। इसके चलते बैंक के मुनाफे में अच्छी-खासी बढ़ोतरी देखी गई है। तमिलनाडु स्थित इस बैंक ने एक साल पहले की समान तिमाही में 235 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया था।

    टोटल इनकम 2,216 करोड़ रुपये

    Karur Vysya Bank ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि जून तिमाही के दौरान टोटल इनकम वित्त वर्ष 2023 में 1673 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,216 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा, बैंक द्वारा अर्जित ब्याज एक साल पहले जून तिमाही में 1474 करोड़ रुपये से बढ़कर 1883 करोड़ रुपये हो गया।


    एसेट क्वालिटी में सुधार

    अप्रैल-जून तिमाही के दौरान Karur Vysya Bank की एसेट क्वालिटी में सुधार देखने को मिला है। जून 2023 के अंत तक ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट (NPA) घटकर ग्रॉस एडवांस का 1.99 फीसदी हो गया, जो जून 2022 तक 5.28 फीसदी था। इसी तरह, नेट एनपीए या बैड लोन घटकर 0.59 फीसदी हो गया, जो एक साल पहले 1.93 फीसदी था। हालांकि, FY23 की समान तिमाही में बैंक कैपिटल एडिक्वेसी रेश्यो 18.98 फीसदी से घटकर 17.67 फीसदी हो गया।

    शेयरों में उछाल

    तिमाही नतीजों के बीच आज Karur Vysya Bank के शेयरों में उछाल देखने को मिला है। NSE पर बैंक के शेयरों में 2.26 फीसदी की तेजी देखी गई और यह 126.80 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।