Kotak Mahindra Bank Q3 Result- प्राइवेट सेक्टर की बैंक कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने अक्टूबर -दिसंबर तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए है। 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई वित्तवर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में बैंक का स्टैंडअलोन मुनाफा सालाना आधार पर 31 फीसदी बढ़कर 2,791.9 करोड़ रुपए पर रहा है। हालांकि CNBC-TV 18 के पोल में इसके 2,682.9 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था। वही, पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बैंक का मुनाफा 2,131.7 करोड़ रुपए पर रहा था।
31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई तीसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक की ब्याज आय 5,652.9 करोड़ रुपए पर रही है। हालांकि CNBC-TV 18 के पोल में इसके 5,330 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था। तीसरी तिमाही में बैंक की ब्याज आय में सालाना आधार पर 30.4 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। वहीं पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में बैंक की ब्याज आय 4,334.3 करोड़ रुपए रही थी।
तिमाही दर तिमाही आधार पर बैंक के ग्रॉस एनपीए 2.08 फीसदी गिरकर 1.90 फीसदी पर आ गया है जबकि नेट एनपीए 0.55 फीसदी से गिरकर 0.43 फीसदी पर रहा।
रुपए में देखें तो 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई वित्तवर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में बैंक का ग्रॉस NPA 6,210.2 करोड़ से घटकर 5,994.6 करोड़ रुपए पर रहे हैं। वहीं, नेट NPA 1,630.4 करोड़ रुपए से घटकर 1,344.8 करोड़ रुपए पर रहा है।
जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान बैंक की प्रोविजनिंग 137 करोड़ रुपये से बढ़कर 148.8 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है।
बता दें कि 1 हफ्ते में शेयर 1 फीसदी गिरा है। एक महीने में 4 फीसदी और 3 महीने में 6 फीसदी टूटा है जबकि 1 साल में इसमें 7 फीसदी की गिरावट आई है। 20 जनवरी के कारोबार में एनएसई पर यह शेयर 4.40 रुपए यानी 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 1762.90 रुपए के स्तर पर बंद हुआ। स्टॉक का 52 वीक हाई 1,997.55 रुपए पर है जबकि 52 वीक लो 1,631.00 रुपए पर है।