Kotak Mahindra Bank Q4 Results:मुनाफा 64.5% बढ़कर 2,767.4 करोड़ रुपये पर रहा, ब्याज आय में भी 17.6% की बढ़ोतरी

चौथी तिमाही बैंक के एसेट क्वालिटी में भी सुधार देखने को मिला है। तिमाही दर तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का ग्रॉस एनपीए 2.71 फीसदी से घटकर 2.34 फीसदी पर आ गया है

अपडेटेड May 04, 2022 पर 2:08 PM
तिमाही दर तिमाही आधार पर बैंक का प्रोविजन कवरेज रेशियो 71.3 फीसदी से बढ़कर 73.2 फीसदी पर आ गया है

देश के दिग्गज प्राइवेट बैंक कोटक महिंद्रा बैंक ने वित्त वर्ष 2021-22 के चौथी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जिसके मुताबिक इस अवधि में बैंक का मुनाफा 64.5 फीसदी की बढ़त के साथ 2,767.4 करोड़ रुपये पर रहा है जो कि पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 1,682.4 करोड़ रुपये पर रहा था। वहीं CNBC-TV18 के पोल में इसके 2,213.4 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।

चौथी तिमाही में बैंक की ब्याज आय 17.6 फीसदी की बढ़त के साथ 4,521 करोड़ रुपये पर रही है जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 3,843 करोड़ रुपये पर रही थी। वहीं CNBC-TV18 के पोल में इसके 4,502.1 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था ।

तिमाही दर तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक की NIM 4.62 फीसदी से बढ़कर 4.78 फीसदी पर रही है। चौथी तिमाही बैंक के एसेट क्वालिटी में भी सुधार देखने को मिला है। तिमाही दर तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का ग्रॉस एनपीए 2.71 फीसदी से घटकर 2.34 फीसदी पर आ गया है जबकि इसी अवधि में नेट एनपीए 0.79 फीसदी से घटकर 0.64 फीसदी पर आ गया है।


रुपये में देखें तो तिमाही दर तिमाही आधार पर बैंक का ग्रॉस एनपीए 6,982.8 करोड़ रुपये से घटकर 6470 करोड़ रुपये पर आ गया है जबकि नेट एनपीए 2,003.5 करोड़ रुपये से घटकर 1,737 करोड़ रुपये पर आ गया है। चौथी तिमाही में बैंक के नए एनपीए (Slippages) में भी गिरावट देखने को मिली है। तिमाही दर तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक के ने एनपीए 750 करोड़ रुपये से घटकर 736 करोड़ रुपये पर रहे हैं।

KR Choksey को कमजोर बाजार में भी इन लॉर्जकैप शेयरों पर है जबरदस्त भरोसा, मिल सकता है 36% तक रिटर्न

तिमाही दर तिमाही आधार पर बैंक का प्रोविजन कवरेज रेशियो 71.3 फीसदी से बढ़कर 73.2 फीसदी पर आ गया है। वहीं इसी अवधि में बैंक की री-स्ट्रक्चर्ड बुक तीसरी तिमाही के 1,364 करोड़ रुपये के मुकाबले 417 करोड़ रुपये पर रही है जबकि SMA 2 Book तीसरी तिमाही के 298 करोड़ रुपये के मुकाबले 186 करोड़ रुपये पर रही है। वहीं सालाना आधार पर चौथी तिमाही में बैंक की लोन ग्रोथ 23 फीसदी पर रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।