Get App

KPIT Technologies Q2 Results : सितंबर तिमाही में 69% बढ़ा मुनाफा, रेवेन्यू में 60% का उछाल

पिछले एक महीने में KPIT Technologies के शेयरों में करीब 4 फीसदी की तेजी आई है। इस साल अब तक यह स्टॉक 70 फीसदी चढ़ा है। पिछले एक साल में यह 66 फीसदी रिटर्न दे चुका है। इतना ही नहीं, पिछले तीन सालों में इसके निवेशकों को 1150 फीसदी का बंपर मुनाफा कराया है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Oct 30, 2023 पर 1:45 PM
KPIT Technologies Q2 Results : सितंबर तिमाही में 69% बढ़ा मुनाफा, रेवेन्यू में 60% का उछाल
KPIT Technologies ने मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है।

KPIT Technologies Q2 Results : KPIT Technologies ने मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 69.21 फीसदी बढ़कर 141.40 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी के मुनाफे में यह मजबूत ग्रोथ ऐसे समय में आया है जब मैक्रो-इकोनॉमिक अनिश्चितताओं के बीच आईटी सर्विस सेक्टर में धीमी वृद्धि देखी जा रही है। बता दें कि KPIT Technologies एक ऑटो इंडस्ट्री-फोकस्ड सॉफ्टवेयर और इंजीनियरिंग फर्म है। आज कंपनी के शेयरों में 4.31 फीसदी की मजबूत तेजी आई है और इस समय यह 1,178.55 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

बीएसई फाइलिंग के अनुसार कंपनी का नेट प्रॉफिट पिछली तिमाही के मुकाबले 5.18 फीसदी बढ़ गया। वित्त वर्ष 2024 की सितंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू बढ़कर 1208.86 करोड़ रुपये हो गया। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 60.23 फीसदी और पिछली तिमाही की तुलना में 8 फीसदी अधिक है।

अपने टियर-1 पियर्स के रुझान को आगे बढ़ाते हुए KPIT टेक्नोलॉजीज ने FY24 के लिए अपने कॉस्टेंट करेंसी (CC) रेवेन्यू ग्रोथ आउटलुक को बढ़ाकर 37 फीसदी से अधिक कर दिया, जो पहले के मुकाबले 27-30 फीसदी अधिक है। इस अवधि में कंपनी की ऑर्डर बुक 15.6 करोड़ डॉलर थी, जो कि Q1 में दर्ज 19 करोड़ डॉलर से कम है। Q2 में EBIT मार्जिन Q1FY24 में 15.9 फीसदी से बढ़कर 16 फीसदी हो गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें