L&T Q2 results : सितंबर तिमाही में 45% बढ़ा मुनाफा, रेवेन्यू 19% उछला

L&T ने FY24 की दूसरी तिमाही के कंसोलिडेटेड रेवेन्यू में 19 फीसदी की ग्रोथ के साथ 51,024 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की है। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 42,763 करोड़ रुपये था। बड़े ऑर्डर बुक के बेहतर एग्जीक्यूशन के चलते यह रेवेन्यू में उछाल आया है

अपडेटेड Oct 31, 2023 पर 8:55 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
लार्सन एंड टुब्रो (L&T) ने मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है।

L&T Q2 results : इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) ने मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 45 फीसदी बढ़कर 3,223 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 2,228 करोड़ रुपये था। कंपनी ने अपने नतीजे बाजार बंद होने के बाद जारी किए हैं। आज 31 अक्टूबर को कंपनी के शेयर 0.11 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 2923 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

L&T ने FY24 की दूसरी तिमाही के कंसोलिडेटेड रेवेन्यू में 19 फीसदी की ग्रोथ के साथ 51,024 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की है। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 42,763 करोड़ रुपये था। बड़े ऑर्डर बुक के बेहतर एग्जीक्यूशन के चलते यह रेवेन्यू में उछाल आया है।


सेंट्रम ब्रोकिंग के एनालिस्ट्स ने कहा, "इस साल ऑर्डर फ्लो मजबूत रहा है और हमें उम्मीद है कि मैनेजमेंट शेष वित्तीय वर्ष के लिए अपना रेवेन्यू और ऑर्डर इनफ्लो गाइडेंस बढ़ाएगा।" लार्सन एंड टुब्रो ने एक बयान में कहा, "30 सितंबर 2023 को समाप्त तिमाही में कंपनी ने 3223 करोड़ रुपये का प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही की तुलना में 45 फीसदी की बड़ी वृद्धि है।"

24500-44500 करोड़ का टोटल ऑर्डर

L&T ने तिमाही के दौरान 24500-44500 करोड़ रुपये के टोटल ऑर्डर की घोषणा की। कंपनी ने दूसरी तिमाही के दौरान ग्रुप लेवल पर 89,153 करोड़ रुपये के ऑर्डर जीते, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही की तुलना में 72 फीसदी अधिक है, जब उसने 51,914 करोड़ रुपये के ऑर्डर जीते थे। कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान पब्लिक स्पेस, परमाणु ऊर्जा और सिंचाई, लौह धातु, हेल्थ, रिन्यूएबल और रिफाइनरी सेक्टर्स सहित कई क्षेत्रों में ऑर्डर प्राप्त हुए।

लार्सन एंड टुब्रो 23 अरब अमेरिकी डॉलर की इंडियन मल्टीनेशनल कंपनी है जो इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) प्रोजेक्ट्स, हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग और सर्विसेज में लगी हुई है। यह दुनिया भर के 50 से अधिक देशों में ऑपरेट होता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।