L&T Technology Share Price: एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेस (L&T Technology Services) ने आज यानी कि मंगलवार 17 अक्टूबर को वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिये। कंपनी का इस तिमाही में मुनाफा बढ़ा। इसके साथ ही कंपनी की आय में भी इजाफा देखने को मिला है। कंपनी के अच्छे नतीजों से उत्साहित होकर बोर्ड ने निवेशकों को भी तोहफा देने का मन बनाया। निवेशकों के लिए प्रति शेयर 17 रुपये का अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी को दूसरी तिमाही में 316 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ जबकि कंपनी की आय भी बढ़कर 2,136 करोड़ रुपये पहुंच गई।
मुनाफा और आय में दिखा इजाफा
L&T Technology Services का वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में मुनाफा तिमाही आधार पर बढ़कर 315.4 करोड़ रुपये रहा। जबकि इसके 309 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। वहीं पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 311.1 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में L&T Technology Services की आय तिमाही आधार पर बढ़कर 2,386.5 करोड़ रुपये रही। जबकि इसके 2,366 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। वहीं पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी की आय 2,301.4 करोड़ रुपये रही थी।
EBIT बढ़ा लेकिन मार्जिन घटी
L&T Technology Services का वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में EBIT तिमाही आधार पर बढ़कर 407.5 करोड़ रुपये रहा। जबकि इसके 388 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। वहीं पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का EBIT 395.4 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में L&T Technology Services की EBITDA मार्जिन तिमाही आधार पर घटकर 17.1% रही। जबकि इसके 16.4% रहने का अनुमान था। वहीं पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी की EBITDA मार्जिन 17.2% रही थी।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)