आज 27 अप्रैल को फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी लॉरस लैब्स (LAURUS LABS) ने वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही के लिए अपने वित्तीय नतीजों की घोषणा कर दी। कंपनी के नतीजे अनुमान से कमजोर रहे। कंपनी का मुनाफा घट गया। इसके साथ ही कंपनी की आय भी चौथी तिमाही में कमजोर रही। चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 103 करोड़ रुपये रहा जबकि इसके 196.7 करोड़ रुपये रहने अनुमान था। वित्त वर्ष 23 की चौथी तिमाही में कंपनी की आय 1,381 करोड़ रुपये रही जबकि इसके 1,500.9 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। लौरस लैब्स एक भारतीय बहुराष्ट्रीय फार्मा और बायोटेक्नलॉजी कंपनी है। इस कंपनी का मुख्यालय हैदराबाद में है।
वित्त वर्ष 23 की चौथी तिमाही में कंपनी का EBITDA 285.6 करोड़ रुपये रहा जबकि इसके 393 करोड़ रुपये रहने अनुमान था। वहीं EBITDA मार्जिन 20.7% रही जबकि इसके 26% रहने का अनुमान था।
सालाना आधार पर वित्त वर्ष 23 की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा घटकर 103 करोड़ रुपये रहा। जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 234.3 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 23 की चौथी तिमाही में कंपनी की आय सालाना आधार पर घटकर 1,381 करोड़ रुपये रही। जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी की आय 1,425 करोड़ रुपये रही थी।
सालाना आधार पर वित्त वर्ष 23 की चौथी तिमाही में कंपनी का EBITDA घटकर 285.6 करोड़ रुपये रहा। जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का EBITDA 396.7 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 23 की चौथी तिमाही में LAURUS LABS की EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर घटकर 20.7% रही। जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी की EBITDA मार्जिन 27.8% रही थी।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)