बाजार की सुबह सुस्त शुरूआत के बाद फिर से दोपहर बाद बुल्स ने दम दिखाया। निफ्टी 17900 के करीब पहुंच गया। IT शेयरों ने भी बाजार जोश भरा। बैंक निफ्टी भी 43,000 पार करने को बेताब नजर आया। सभी सेक्टर हरे निशान में कारोबार करते नजर आये। मिडकैप-स्मॉल कैप भी फुल जोश में नजर आये। आज HUL का चौथी तिमाही में कमजोर प्रदर्शन देखने को मिला। मुनाफा, आय दोनों अनुमान से कम रहे। मार्जिन भी करीब 1 परसेंट लुढ़क गया। 4 परसेंट की वॉल्यूम ग्रोथ से भी निराशा हुई। आज बाजार में डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक्स में जोरदार ट्रेडिंग करवाई। सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने सूत्रों के हवाले से पता लगाया कि आज ट्रेंट और आरबीएल बैंक के शेयरों में खरीदारी होती हुई दिखाई दी।
यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने ट्रेंट के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स की इस स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स के मुताबिक इस स्टॉक में 2-3 दिनों में 3-4% का उछाल संभव है। डीलर्स ने कहा कि नतीजों से पहले HNIs की तरफ से खरीदारी देखने को मिली है।
दूसरे स्टॉक के बारे में जानकारी देते हुए यतिन ने कहा कि आज आरबीएल बैंक के शेयर में खरीदारी देखने को मिली। डीलर्स ने कहा कि घरेलू फंड्स की तरफ से शेयर में खरीदारी हुई है। डीलर्स का शेयर में 165-170 का पोजीशनल लक्ष्य है। मई सीरीज में शेयर में नई खरीदारी हुई है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)