LTIMindtree Q3 Results: दिसंबर तिमाही में 7% घटा मुनाफा, लेकिन रेवेन्यू में 7% का उछाल

LTIMindtree December Quarter Results: दिसंबर तिमाही में आईटी फर्म का रेवेन्यू सालाना आधार पर 7.1 फीसदी बढ़ गया है। कंपनी ने इस दौरान 9660 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 9016 करोड़ रुपये था। पिछली तिमाही के मुकाबले रेवेन्यू में 2.4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है

अपडेटेड Jan 16, 2025 पर 6:37 PM
Story continues below Advertisement
आईटी फर्म LTIMindtree ने आज 16 जनवरी को FY25 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं।

LTIMindtree Q3 results: आईटी फर्म LTIMindtree ने आज 16 जनवरी को FY25 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 7.1 फीसदी घट गया है। कंपनी ने इस अवधि में 1086 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है। पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 1169 करोड़ रुपये था। इसके अलावा, पिछली तिमाही के मुकाबले नेट प्रॉफिट में 13.2 फीसदी की गिरावट आई है। आमतौर पर दिसंबर तिमाही में आईटी सेक्टर की कंपनियों का प्रदर्शन कमजोर होता है।

LTIMindtree के रेवेन्यू में उछाल

दूसरी ओर, दिसंबर तिमाही में आईटी फर्म का रेवेन्यू सालाना आधार पर 7.1 फीसदी बढ़ गया है। कंपनी ने इस दौरान 9660 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 9016 करोड़ रुपये था। पिछली तिमाही के मुकाबले रेवेन्यू में 2.4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।


दिसंबर तिमाही में LTIMindtree का EBIT मार्जिन, या ऑपरेटिंग मार्जिन तिमाही आधार पर घटकर 13.8 फीसदी हो गया, जो पिछली तिमाही में 15.5 फीसदी था। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में ऑपरेटिंग मार्जिन 15.4 फीसदी था। LTIMindtree की ऑर्डर बुक बढ़कर $1.68 अरब हो गई। यह पिछली तिमाही के मुकाबले 29 फीसदी अधिक है। कंपनी के शेयरों में आज 2.45 फीसदी की तेजी आई है और यह स्टॉक BSE पर 5978.85 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।

LTIMindtree के CEO का बयान

LTIMindtree के CEO और MD देबाशीष चटर्जी ने कहा, "हमने Q3FY25 को $1.14 अरब के रेवेन्यू के साथ समाप्त किया, जिसमें कॉस्टेंट करेंसी में 1.8% और USD terms में 1.1 फीसदी की क्रमिक वृद्धि दर्ज की गई। हमारी खास AI स्ट्रेटेजी ने हमें $1.68 अरब के सबसे बड़े ऑर्डर इनफ्लो को हासिल करने में मदद की है, जो भविष्य की ग्रोथ के लिए नींव रख रहा है। AI में हमारी लगातार निवेश, नई साझेदारियों और विशेषज्ञताओं सहित, और सराहनाओं ने हमारे प्रयासों का समर्थन किया है, जिससे हम CY25 में प्रवेश करते हुए लगातार ग्रोथ जारी रखने की दिशा में बढ़ रहे हैं।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।