M&M Q4 Results: मुनाफा 17% बढ़कर 1,167 करोड़ रुपये पर पहुंचा, 11.55 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान

साल-दर-साल आधार पर चौथी तिमाही में कंपनी का एबिटडा 0.5 फीसदी की गिरावट के साथ 1,945.54 करोड़ रुपये पर रहा है जो कि पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 1,955.19 करोड़ रुपये पर रहा था

अपडेटेड May 28, 2022 पर 1:14 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
जनवरी-मार्च 2022 तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 28 फीसदी बढ़कर 17,124 करोड़ रुपये रहा है जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 13,356 करोड़ रुपये रहा था

देश की दिग्गज ऑटो कंपनी Mahindra & Mahindra(M&M) ने चौथी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा 17 फीसदी बढ़कर 1,167 करोड़ रुपये पर रहा है जो कि पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 998 करोड़ रुपये पर रहा था।

जनवरी-मार्च 2022 तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 28 फीसदी बढ़कर 17,124 करोड़ रुपये रहा है जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 13,356 करोड़ रुपये रहा था।

Mahindra & Mahindra ने कंपनी के नतीजे जारी करते हुए कहा है कि चौथी तिमाही में कंपनी की तिमाही UV वॉल्यूम में सालाना आधार पर 42 फीसदी की ग्रोथ के साथ अब तक की सबसे तेज तिमाही बढ़त देखने को मिली है।


कंपनी के बोर्ड ने 11.55 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का भी ऐलान किया है।

मार्जिन के मोर्चे पर देखें तो साल-दर-साल आधार पर चौथी तिमाही में कंपनी का एबिटडा 0.5 फीसदी की गिरावट के साथ 1,945.54 करोड़ रुपये पर रहा है जो कि पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 1,955.19 करोड़ रुपये पर रहा था। चौथी तिमाही में सालाना आधार पर कंपनी की एबिटडा मार्जिन 14.64 फीसदी से घटकर 11.36 फीसदी पर आ गया है।

Glenmark Q4 Result: मुनाफा 26% गिरकर 173 करोड़ रुपये पर आया, 2.5 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान

Mahindra & Mahindra के शेयर की चाल पर नजर डालें तो शुक्रवार यानी 27 मई को एनएसई पर यह स्टॉक 23.05 रुपये यानी 2.48 फीसदी की बढ़त के साथ 952.85 के स्तर पर बंद हुआ था। शुक्रवार को इसका दिन का लो 923.00 रुपये का था जबकि दिन का हाई 958.00 रुपये पर था। स्टॉक का 52 वीक लो 671.15 रुपये पर है जबकि 52 वीक हाई 979.00 रुपये का है। स्टॉक का वॉल्यूम 3,269,005 है जबकि कंपनी का मार्केट कैप 118,457 करोड़ रुपये है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।