Mahindra & Mahindra Results: सितंबर तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 35 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 3,171 करोड़ रुपये रहा। संबंधित तिमाही में कंपनी के रेवेन्यू में भी अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली। कंपनी के नतीजे अनुमानों से बेहतर रहे। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि ऑटोमोबाइल और कृषि इक्विपमेंट कंपनी की कंसॉलिडेटेड इनकम 10 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 37,924 करोड़ रुपये रही।
तिमाही नतीजों के ऐलान के बाद कंपनी का शेयर गिरावट से तेजी की तरफ बढ़ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में 7 नवंबर को 12 बजकर 25 मिनट पर कंपनी का शेयर 0.15 पर्सेंट ऊपर 2,939 रुपये पर कारोबार कर रहा था। महिंद्रा एंड महिंद्रा के ऑटो सेगमेंट में तिमाही आधार पर रिकॉर्ड बिक्री रही और कंपनी ने इ दौरान 231,000 इकाइयों की बिक्री की। इसका कंपनी की परफॉर्मेंस में महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस सेगमेंट से कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 15 पर्सेंट बढ़कर 21,755 करोड़ रुपये हो गया।
कंपनी द्वारा हाल में थॉर रॉक्स (Thar Roxx) की लॉन्चिंग और SUV क्षमता में विस्तार की वजह से भी कंपनी की सेल्स को बढ़ावा मिला और SUV वॉल्यूम में 18 पर्सेंट तक की बढ़ोतरी रही। इस दौरान कंपनी का मार्केट शेयर 1.90 पर्सेंट बढ़कर 21.9 पर्सेंट पर पहुंच गया। महिंद्रा एंड महिंद्रा के मैनजिंग डायरेक्टर और सीईओ अनीश शाह ने बताया, 'ऑटो और फार्म ने बाजार हिस्सेदारी हासिल करके और मार्जिन बढ़ाकर बाजार में अपनी लीडरशिप पोजिशन को और मजबूत किया है।'
कंपनी की ट्रैक्टर की मांग में जहां रिवाइवल देखने को मिला। ट्रैक्टर की बिक्री 4 पर्सेंट बढ़कर 92,382 इकाई हो गई, जबकि फार्म मैन्युफैक्चरिंग सेगमेंट को अंतरराष्ट्रीय बाधाओं का सामना करना पड़ा। इसके परिणामस्वरूप रेवेन्यू में मामूली गिरावट आई और यह 8,194 करोड़ रुपये और प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स फ्लैट यानी 800 करोड़ रुपये रहा।